Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

रात में ठीक-ठाक सोई थी मां, सुबह बेटियों ने देखा तो खून से…

रात में ठीक-ठाक सोई थी मां, सुबह बेटियों ने देखा तो खून से…

Jharkhand (झारखंड) में जमशेदपुर के एमजीएम थाना क्षेत्र के कालझोर गांव में 38 साल की एक महिला मालती सिंह की 14 मई को उनके घर में ही उन्हें मौत के घाट उतार दिया गया। रात को वह ठीक ठाक हुई थी और सुबह में जब दोषियों ने देखा तो दंग रह गई। महिला का शव उसके घर के सामने मिला है। गले पर चाकू से कई वार किए गए हैं। इसके अलावा उंगली भी काट ली गई है। महिला की बेटियों को सुबह घटना की जानकारी तब हुई जब महिला को दूसरे कमरे में अचेत अवस्था में देखा।  घटना की सूचना पुलिस को दी गई। बस्ती के लोगों और परिजनों ने मिलकर शव को घर में लाकर आंगन में चारपाई पर रखा। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज के पोस्टमाॅर्टम हाउस में भेज दिया है।

दो बेटियों और एक बेटे की मां

महिला मालती सिंह की दो बेटी और एक बेटा है। उनका बेटा राहुल सिंह 8 साल का है। वह पटमदा के धुचका में अपने मामा के घर गया हुआ है। घटना की जानकारी मिलने के बाद वह भी अपने घर आ रहा है। दो बेटियां पूर्वा सिंह और सुरवा सिंह हैं। पूर्वा सिंह घर में ही रहती थी। सुरवा सिंह तालागुट्टू के सरकारी स्कूल में कक्षा छह की छात्रा है। पूर्वा सिंह ने बताया की उसकी मां घर में ही सोई हुई थी। रात में कैसे, क्या हुआ उसे कुछ पता नहीं है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। थाना प्रभारी मिथिलेश कुमार ने बताया कि कमरे में महिला की हत्या की गई है। धारदार हथियार से महिला पर वार किया गया है। जांच की जा रही है।

Share this:

Latest Updates