Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

… और टायर गोदाम में भीषण आग लगने के बाद इस तरह 5 किलोमीटर में फैल गया धुआं, लोगों को सांस लेने में …

… और टायर गोदाम में भीषण आग लगने के बाद इस तरह 5 किलोमीटर में फैल गया धुआं, लोगों को सांस लेने में …

Jharkhand ( झारखंड) में जमशेदपुर के मानगो इलाके में एक टायर गोदाम में भीषण आग लगी है। आग की लपटें आसमान में ऊंची उठ रही है। धुएं के गुबार ने आसपास के इलाके को कवर कर लिया है। दुआ 5 किलोमीटर के दायरे में फैल चुका है और लोगों को धुएं के कारण सांस लेने में परेशानी हो रही है। यह आग उलीडीह थाने के हिलव्यू कॉलोनी से सटे एक टायर गोदाम में 28 मई की देर रात लगी थी।

12 घंटे बाद भी नहीं बुझी आग

आग को बुझाने की लगातार कोशिश की जा रही है। करीब बारह घंटे के बाद भी रविवार दोपहर तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। आग लगातार विकराल रूप धारण करती जा रही है।अब तक 45 दमकल मौके पर पहुंच चुके हैं। इसके बावजूद आग पर नियंत्रण नहीं पाया जा सका है। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा- तफरी का माहौल बना हुआ है। आसपास के लोग अपने घर और दुकान खाली कर रहे हैं।

आज जायजा लेने पहुंचीं पूर्वी सिंहभूम की डीसी विजया जाधव

बताया जा रहा है कि आग ने आसपास की दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। यह इलाका मानगो डिमना चौक से पारडीह के बीच पड़ता है। मामले की जानकारी मिलने के बाद फायर ब्रिगेड, टाटा स्टील और टाटा मोटर्स की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची है। रविवार की दोपहर हालात का जायजा लेने पूर्वी सिंहभूम की उपायुक्त विजया जादव पहुंचीं।

Share this:

Latest Updates