Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

जमशेदपुर में ड्रग्स कारोबारियों के गैंगवार ने ले ली एक युवक की जान, ब्राउनशुगर की मुखबिरी के शक में…

जमशेदपुर में ड्रग्स कारोबारियों के गैंगवार ने ले ली एक युवक की जान, ब्राउनशुगर की मुखबिरी के शक में…

Jharkhand (झारखंड) के जमशेदपुर में ड्रग्स कारोबारियों के गैंगवार में एक युवक को मौत के घाट उतार दिया गया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ब्राउनशुगर की मुखबिरी करने के शक में 24 मई की शाम को आदित्यपुर में राज कुमार कालिंदी उर्फ हथिया नामक युवक का मर्डर हो गया।

मुस्लिम बस्ती से लौटते वक्त हुई हत्या

आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कल्पनापुरी श्रीनाथ ग्लोबल विलेज के पास रेलवे लाइन किनारे राजकुमार की हत्या की गई। वह धीराजगंज का रहनेवाला था। उसे गोली शाम 4 बजे मारी गई। वह आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती में ब्राउन शुगर के सिलसिले में बात करने के लिए आया था। वहां घात लगाकर इंतजार कर रहे बदमाशों ने उसे गोली मार दी। राजकुमार को पुलिस ने कार्तिक की हत्या में हरासत में लिया था। मृतक कार्तिक गोप हत्याकांड के आरोपी मुकेश दास का दोस्त था। घटना के बाद मौके पर सब इंस्पेक्टर आलोक रंजन चौधरी के नेतृत्व में पहुंची आदित्यपुर पुलिस ने शव को उठाकर सरायकेला जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

उठ रहा पुलिसिंग पर सवाल

बताया जा रहा है कि हत्या में उसी गिरोह का हाथ है, जिसने कार्तिक कालिंदी की हत्या करवाई थी। उस गिरोह को शक था कि कार्तिक की हत्या के बाद जब पुलिस ने शक के आधार पर मृतक राजकुमार को उठाया था, तभी वह पुलिस को हत्यारोपियों का सुराग देकर खुद थाने से छुट गया था। वर्तमान में आदित्यपुर में ब्राउनशुगर को लेकर एक बड़ा गैंगवार शुरू हो गया है। इलाके में कमजोर पुलिसिंग के चलते ही लगातार अपराध बढता जा रहा है। इसमें ऐसा अपराध हो रहा है, जो न सिर्फ उस इलाके को, बल्कि पूरे कोल्हान को अपराध की और धकेल रहा है। 

Share this:

Latest Updates