Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Jharkhand: झारखंड की सिंगिंग क्वीन नाज़िया चाहत का “ॐ विघ्नहर्ते” भजन मचा रहा धूम

Jharkhand: झारखंड की सिंगिंग क्वीन नाज़िया चाहत का “ॐ विघ्नहर्ते” भजन मचा रहा धूम

Jharkhand news, Giridih news, singer najiya Chahat, new album launch,  Jharkhand update, Ranchi news, Ranchi update, Ranchi latest news, Jharkhand latest news : इस गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर झारखंड की सिंगिंग क्वीन नाज़िया चाहत का भजन “ॐ विघ्नहर्ते” एसबी इंटरटेंमेंट प्रोडक्शन के बैनर तले रिलीज हुआ है। यह दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। बता दें कि नाज़िया चाहत झारखंड के गिरिडीह जिले के गावां प्रखंड की रहनेवाली हैं और इस वक्त मुंबई में रह कर अपने गांव और झारखंड का नाम रौशन कर रही हैं। इसके पहले भी सावन माह में टी सीरीज से “महामृत्युंजय” और विंग्स म्यूजिक कम्पनी से “शिव हरे” एवं और भी कई सारे गीत रिलीज हो चुके हैं, जिसके जरिये इनकी आवाज़ को काफी सराहा गया है। 

नाजिया अपना गीत और भजन स्वयं लिखती हैं

नाज़िया चाहत की एक खासियत यह भी है कि वह अपने गीत स्वयं लिखती हैं और म्यूजिक भी कम्पोज करती हैं। इनकी प्रतिभा को जितना भी सराहा जाये, हम सब के लिए कम है। क्योंकि, वह एक मुस्लिम समाज से आती हैं। उनके लिए संस्कृत का ज्ञान और उसका उच्चारण करना कैसा होता होगा, सहज ही समझा जा सकता है। बावजूद इसके जब वह गाती हैं, तो इनके गाने को लोग खूब सुनते हैं और मंत्रमुग्ध हो जाते हैं। जल्द ही इनके और भी गाने बड़े प्लेटफार्म से रिलीज होनेवाले हैं।

Share this:

Latest Updates