Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

JPSC सातवीं सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, सावित्री कुमारी बनीं टॉपर, धनबाद के सुमित को 23 वां स्थान, 252 कैंडिडेट्स का चयन

JPSC सातवीं सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, सावित्री कुमारी बनीं टॉपर, धनबाद के सुमित को 23 वां स्थान, 252 कैंडिडेट्स का चयन

Jharkhand (झारखंड) लोक सेवा आयोग ने 31 मई की शाम को सातवीं सिविल सेवा परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी कर दिया। झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा प्रतियोगिता परीक्षा 2021 में वि‍भ‍िन्‍न सेवाओं के लिए कुल 252 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया गया है। इसके लिए साक्षात्कार की प्रक्रिया 9 मई 2022 से 16 मई 2022 के बीच पूरी की गई थी। इस परीक्षा में साव‍ित्री कुमारी टॉपर बनी हैं।अंक‍ित बड़ाइक को सातवीं सि‍व‍िल सेवा परीक्षा में नौवां रैंक मिला। कल यूपीएससी की सि‍व‍िल सेवा परीक्षा में भी इन्‍हें 667वां रैंक प्राप्‍त हुआ था। अंक‍ित बड़ाइक एसटी श्रेणी में टॉपर हैं। धनबाद के सुमित को 23 वां स्थान मिला है।

सुमित को मिली है प्रशासनिक सेवा

धनबाद के झरिया निवासी सुमित कुमार मिश्रा को सातवीं सिविल सेवा परीक्षा में 23वां स्थान मिला है। इनका चयन झारखंड प्रशासनिक सेवा में हुआ है। ये वर्तमान में राज्य सरकार के पथ निर्माण विभाग में सहायक प्रशाखा पदाधिकारी के रूप में कार्यरत हैं। इन्होंने सरकारी सेवा में काम करते हुए ही इस परीक्षा की तैयारी की। सबसे बड़ी बात यह कि इन्होंने कोई कोचिंग नहीं लेकर स्वयं तैयारी की। वर्ष 2013 में सचिवालय सहायक के रूप में नियुक्त होने से पहले सुमित ने पटना में पावर ग्रिड में भी काम किया है।

Share this:

Latest Updates