Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Jharkhand latest news : राज्य स्थापना दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर सीएम ने की उच्च स्तरीय बैठक, दिये कई दिशा निर्देश, मुख्य समारोह में शिरकत करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

Jharkhand latest news : राज्य स्थापना दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर सीएम ने की उच्च स्तरीय बैठक, दिये कई दिशा निर्देश, मुख्य समारोह में शिरकत करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

Ranchi Jharkhand latest Hindi news  : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने 15 नवम्बर को झारखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित होनेवाले मुख्य समारोह और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन के सिलसिले में हो रही तैयारियों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने वरीय अधिकारियों के साथ इस उच्चस्तरीय बैठक में समारोह के मिनट-टू -मिनट कार्यक्रम की जानकारी ली और अहम निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सभी तैयारियां ससमय पूरी जानी चाहिए।

 योजनाओं की ली विस्तृत जानकारी

मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित होनेवाले मुख्य समारोह में नयी योजनाओं और पॉलिसी की लॉन्चिंग तथा उद्घाटन और शिलान्यास किए जाने वाले योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने इस मौके पर लाभुकों के बीच परिसम्पत्तियों के वितरण के बारे में भी अधिकारियों से जाना।

 कहा- आयोजन स्थल पर सारी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखें 

IMG 20221106 WA0006
बैठक करते सीएम।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर होने वाले मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मौजूद होंगी। ऐसे में यहां सारी व्यवस्थाएं पूरी तरह दुरुस्त होनी चाहिए। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हों और कार्यक्रम में शामिल होनेवाले लोगों की सहूलियत का भी ध्यान रखा जाना चाहिए।

 इन नयी योजनाओं और पॉलिसी की सौगात

मुख्यमंत्री इस समारोह में सीएम सारथी योजना,  गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री शिक्षा प्रोत्साहन योजना और एकलव्य  स्किल स्कीम योजना का शुभारंभ करेंगे। वहीं, इंडस्ट्रियल पार्क एंड लॉजिस्टिक पॉलिसी- 2022, इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी- 2022 और झारखंड एथेनॉल प्रोडक्शन प्रमोशन पॉलिसी- 2022 को लांच करेंगे।

बैठक की खास बातें 

*मुख्य समारोह तीन घंटे का होगा। यह कार्यक्रम अपराह्न  3 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा।

*इस अवसर पर लगभग पांच हज़ार करोड़ रुपये से ज्यादा की योजनाओं का होगा उद्घाटन-शिलान्यास

*समारोह में चार नयी योजनाओं और तीन नयी पॉलिसी की भी होगी लॉन्चिंग

* लाभुकों के बीच 2000 करोड़ रुपये से ज्यादा की परिसम्पत्तियों का होगा वितरण

*समारोह में 1000 से ज्यादा नव चयनितों को दिया जायेगा नियुक्ति पत्र

*समारोह में झारखंड की कला संस्कृति, गीत संगीत और नृत्य पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे

*मुख्यमंत्री इस मौके पर मुख्यमंत्री राहत योजना के पोर्टल की भी करेंगे लॉन्चिंग

उच्च स्तरीय बैठक में ये थे मौजूद 

उच्च स्तरीय बैठक में मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, कार्मिक विभाग की प्रधान सचिव वंदना डाडेल, सचिव अमिताभ कौशल, सचिव मनोज कुमार, एसयूडीए के निदेशक अमित कुमार, सूचना एवं जनसंपर्क निदेशालय के निदेशक राजीव लोचन बक्सी और रांची के उपायुक्त राहुल सिन्हा मौजूद थे।

Share this:

Latest Updates