Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Jharkhand latest news : झारखंड में सबसे अधिक धनबाद से गुजरात भेजे गए हृदय रोगी, 26 का होगा ऑपरेशन 

Jharkhand latest news : झारखंड में सबसे अधिक धनबाद से गुजरात भेजे गए हृदय रोगी, 26 का होगा ऑपरेशन 

Dhanbad Jharkhand latest news : धनबाद के 26 हृदय रोगियों का झारखंड सरकार के सहयोग से श्री साईं अस्पताल राजकोट गुजरात में निश्‍शुल्क ऑपरेशन होगा। 3 और 4 नवंबर को रांची के रिम्स में आयोजित मेगा ह्रदय जांच कैंप में धनबाद से सबसे ज्यादा हृदय रोगी इलाज के लिए भेजे गए हैं।

मुख्यालय ने धनबाद की सराहना की

धनबाद से कुल 105 मरीजों को हृदय जांच के लिए रांची रिम्स भेजा गया। यहां पर श्री साईं अस्पताल के हृदय रोग विशेषज्ञों ने 26 मरीजों के दिल के ऑपरेशन की जरूरत बताई। लिस्‍ट में 18 वर्ष से कम उम्र के 14 बच्चे भी शामिल हैं। जिले के सिविल सर्जन डॉक्‍टर आलोक विश्‍वकर्मा ने बताया कि धनबाद में सबसे ज्यादा मरीज चिह्नित किए गए हैं। आगे भी कोशिश होगी इस तरह के आयोजन में धनबाद की बेहतर स्थिति हो।

26 मरीजों के इलाज पर खर्च होंगे डेढ़ करोड़ 

26 मरीजों के रहने-खाने की व्यवस्था के अलावा राजकोट में निश्‍शुल्क ऑपरेशन किया जाएगा। झारखंड सरकार की ओर से विशेष योजना के तहत गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले 1400 हृदय रोगियों का ऑपरेशन कराने का लक्ष्य रखा गया था। सभी जिलों को 75-75 हृदय रोगियों की पहचान करने का लक्ष्य दिया गया। धनबाद की ओर से 105 से ज्यादा मरीज को रांची भेजा गया। ऑपरेशन के लिए चिह्नित 26 मरीजों पर झारखंड सरकार की ओर से लगभग ढाई करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। मरीजों के हृदय रोग के अनुसार उनके खर्च निर्धारित किए जा रहे हैं।

सभी मरीजों को ले जाया गया नि:शुल्क

स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव अरुण कुमार सिंह के निर्देश पर चिह्नित सभी मरीजों को बस के माध्यम से रांची भेजा गया। सभी मरीजों के लिए आने-जाने का खर्च स्वास्थ्य विभाग ने वहन किया। अब ऑपरेशन के लिए चिह्नित किए गए 26 मरीजों को उनके स्‍वजन के साथ राजकोट ले जाया जाएगा।

Share this:

Latest Updates