Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Jharkhand : दूध की कीमत में प्रति लीटर 3 रुपए की बढ़ोतरी, उत्‍पादकों को होगा लाभ, पर उपभोक्ताओं पर नहीं पड़ेगा असर, जानें क्यों

Jharkhand : दूध की कीमत में प्रति लीटर 3 रुपए की बढ़ोतरी, उत्‍पादकों को होगा लाभ, पर उपभोक्ताओं पर नहीं पड़ेगा असर, जानें क्यों

झारखंड दुग्ध महासंघ से जुड़े हुए किसानों द्वारा दिए गए दूध की कीमत में गुणवत्ता के आधार पर 2 से 3 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। इस बारे में झारखंड दुग्ध महासंघ के प्रबंध निदेशक सुधीर कुमार सिंह ने जानकारी दी। उन्‍होंने बताया कि झारखंड के किसानों को बढ़ी हुई कीमत के साथ भुगतान किया जाएगा। प्रबंध निदेशक ने यह भी जानकारी दी कि उपभोक्ताओं के लिए दूध की कीमत में किसी भी तरह की बढ़ोतरी नहीं की जाएगी। उपभोक्ता पूर्व की तरह पुरानी कीमतों में ही दुग्ध और अन्य उत्पाद प्राप्त कर सकेंगे।

दूध उत्पादकों की बढ़ेगी आय

झारखंड दुग्ध महासंघ के प्रबंध निदेशक ने बताया कि दुग्ध उत्पादकों की कीमत में हुई इस बढ़ोतरी से प्रदेश के किसानों की आय में बढ़ोतरी होगी। साथ ही, झारखंड दुग्ध महासंघ किसानों की आय में वृद्धि की दिशा में गोबर खाद प्रबंधन योजना, मधुमक्खी पालन योजना जैसे कदम भी उठाए जा रहे हैं। दूध की कीमतों में हुई वृद्धि से किसानों के बीच खुशी का माहौल है।

किसान पशुधन योजना से जुड़े : कृषि मंत्री

जानकारी हो कि बीते 15 दिसंबर को राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के अध्यक्ष मिनेश शाह के साथ कृषि मंत्री और विभागीय सचिव अबू बकर सिद्दीकी की बैठक हुई थी। इसमें इस बात का निर्णय हुआ है। अब तक कृषि के क्षेत्र में कई बदलाव कर चुके हैं। कृषक, दुग्ध उत्पादक और पशुपालकों के लिए के योजनाओं का शुभारंभ किया है। बता दें कि 1 अप्रैल, 2021 को दुग्ध उत्पादकों को एक रुपए प्रति लीटर की सब्सिडी का लाभ भी दिया गया था। कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने किसान परिवारों से कहा है कि ज्यादा से ज्यादा किसान मुख्यमंत्री पशुधन योजना से जुड़े।

Share this:

Latest Updates