Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

इस स्टेशन का नाम बदलने के लिए झारखंड के पूर्व CM बाबूलाल मरांडी ने CM हेमंत सोरेन को लिखा पत्र…

इस स्टेशन का नाम बदलने के लिए झारखंड के पूर्व CM बाबूलाल मरांडी ने CM हेमंत सोरेन को लिखा पत्र…

Jharkhand News, BJP, JMM, Ex. CM Babulal Marandi Wrote Letter To CM Hemant Soren To Change Name of Jasidih Railway station to Baba Baidyanath Junction :  झारखंड के पूर्व चीफ मिनिस्टर और भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने जसीडीह जंक्शन का नाम बाबा वैद्यनाथ जंक्शन करने की मांग की है। उन्होंने इस बाबत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिख कर पहल करने का आग्रह किया है।

पुराना नाम वैद्यनाथ जंक्शन ही था

  मरांडी ने पत्र में कहा है कि बाबा वैद्यनाथ धाम में प्रतिवर्ष लाखों की संख्या में श्रद्धालु द्वादश ज्योतिर्लिंग का दर्शन-पूजा करने आते हैं। यहां विदेशों से भी श्रद्धालु पहुंचते हैं।

वैद्यनाथ धाम की पहचान आध्यात्मिक व धार्मिक दृष्टिकोण से पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। मरांडी ने कहा कि जसीडीह जंक्शन का पुराना नाम वैद्यनाथ जंक्शन ही था। इसकी पुष्टि हाल ही में पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक ने की है।

Share this:

Latest Updates