Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

धनबाद को कल मिलेगा 512 करोड़ की योजनाओं का गिफ्ट, सीएम हेमंत सोरेन करेंगे उद्घाटन और शिलान्यास, फिर…

धनबाद को कल मिलेगा 512 करोड़ की योजनाओं का गिफ्ट, सीएम हेमंत सोरेन करेंगे उद्घाटन और शिलान्यास, फिर…

Jharkhand News : राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 4 जुलाई को धनबाद के रणधीर वर्मा स्टेडियम में होने वाले समारोह में भाग लेंगे। 512 करोड़ से अधिक की कई योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। लाभुकों में परिसंपत्ति का वितरण व नियुक्ति पत्र भी देंगे। डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेशन की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री समारोह में 350.86 करोड़ रुपये की 118 योजनाओं का शिलान्यास, 161.28 करोड़ रुपये की 106 योजनाओं का उद्घाटन तथा 18946 लाभुकों में 48.911 करोड़ रुपये की परिसंपत्तियों का वितरण करेंगे। सीएम 174 व्यक्तियों को सरकारी नौकरी व कौशल 

विकास योजना से नौकरी का नियुक्ति पत्र देंगे।

जिला प्रशासन ने कंप्लीट की तैयारी

पूरे आयोजन के लिए जिला प्रशासन ने  तैयारी पूरी कर ली है। 2 जुलाई को डीसी संदीप कुमार और एसएसपी संजीव कुमार ने जिला के आला अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षक किया और तैयारियों की जानकारी ली। आवश्यक निर्देश भी दिए। मौके पर डीडीसी शशिप्रकाश सिंह भी मौजूद थे।

इनकी रहेगी मौजूदगी

समारोह में स्वास्थ्य एवं आपदा प्रबंधन मंत्री सह धनबाद जिले के प्रभारी मंत्री बन्ना गुप्ता एवं सांसद पशुपतिनाथ सिंह व सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी भी रहेंगे। मथुरा प्रसाद महतो विधायक टुंडी, अपर्णा सेनगुप्ता विधायक निरसा, ढुलू महतो विधायक बाघमारा, राज सिन्हा विधायक धनबाद, पूर्णिमा नीरज सिंह विधायक झरिया एवं इंद्रजीत महतो विधायक सिंदरी भी मौजूद रहेंगे।

Share this:

Latest Updates