Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Jharkhand news : अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात

Jharkhand news : अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात

Ranchi Jharkhand latest news :  मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से शनिवार को कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति (एससी/एसटी) कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने राज्य में 1932 खतियान आधारित स्थानीयता और नियुक्ति तथा सेवाओं में आरक्षण वृद्धि का विधेयक झारखंड विधानसभा से पारित होने को लेकर मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। प्रतिनिधिमंडल में शामिल लोगों ने संयुक्त रूप से राज्य सरकार द्वारा किये जा रहे कार्यों की सराहना की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल में शामिल लोगों को अपनी ओर से शुभकामनाएं दीं तथा धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति (एससी/एसटी) कर्मचारी संघ के उपाध्यक्ष संजीव कुमार, कार्यालय सचिव संतोष कुमार राम, सदस्य सुरेश राम, विजय वेदिया, दुबराज हेम्ब्रम, रमेश उरांव एवं देवचंद मुंडा सहित अन्य उपस्थित थे।

Share this:

Latest Updates