Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

अफीम और गांजा बेचने जा रहे थे मास्टरसाहब, बीच रास्ते में पुलिस ने दबोचा…

अफीम और गांजा बेचने जा रहे थे मास्टरसाहब, बीच रास्ते में पुलिस ने दबोचा…

Jharkhand News : झारखंड के चतरा जिले में एक मास्टर साहब बाइक पर अफीम और गांजा बेचने के लिए जा रहे थे इस क्रम में बीच रास्ते में हैं उन्हें पुलिस ने दबोच लिया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कुंदा थाना प्रभारी परमानंद मेहरा ने 27 सितंबर को अफीम व गांजा के साथ एक पारा शिक्षक को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही उसकी बाइक भी जब्त की है। 

700 ग्राम अफीम और 250 ग्राम गांजा

गिरफ्तार युवक पारा शिक्षक अरविंद शर्मा है। वह अपनी मोटरसाइकल पर सवार होकर 700 ग्राम अफीम और 250 ग्राम गांजा बेचने जा रहा था। इसकी जानकारी चतरा पुलिस कप्तान राकेश रंजन को मिली। घटना की पुष्टि के बाद कुंदा थाना प्रभारी प्रमोद मेहरा के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। इसके बाद टीम ने कार्रवाई करते हुए पारा शिक्षक को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि अरविंद शर्मा बेसरा स्कूल में पारा शिक्षक के रूप में पदस्थापित है।

Share this:

Latest Updates