Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

मदद की आड़ में गैंगरेप : बोलेरो में चार दरिंदों ने दो महिलाओं को बनाया हवस का शिकार, फिर पुलिया के पास… 

मदद की आड़ में गैंगरेप : बोलेरो में चार दरिंदों ने दो महिलाओं को बनाया हवस का शिकार, फिर पुलिया के पास… 

Jharkhand News : मदद की आड़ लेकर दरिंदगी की नीयत कितनी काली होती है इसका उदाहरण झारखंड में देखने को मिला है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, देवघर AIIMS से इलाज कराकर गिरिडीह लौट रही दो महिलाओं के साथ गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गिरिडीह के बेंगाबाद थाने की पुलिस मामले की सत्यता की जांच कर रही है। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि दोनों महिलाओं के बयान के आधार पर जांच की जा रही है। पुख्ता तौर पर जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। घटना बेंगाबाद थाना इलाके के बदवारा गांव की बताई जा रही है। रेप की शिकार एक महिला के पास एक आरोपी का फोटो मौजूद होने की बात कही जा रही है।

देवघर से लौट रही थीं गिरिडीह

जानकारी के अनुसार, दोनों महिलाएं गिरिडीह के गांवा और बिरनी इलाके की रहने वाली हैं। महिलाओं की ओर से स्थानीय मुखिया को दी गई जानकारी के अनुसार दोनों शुक्रवार को देवघर से गिरिडीह लौट रही थीं। इसी दौरान देवीपुर के कोल्हरिया में दोनों महिलाओं ने बोलेरो चालक से लिफ्ट मांगी। इस दौरान चालक ने दोनों को गाड़ी की पिछली सीट पर बैठा लिया। दोनों महिलाओं में एक की उम्र करीब 35 वर्ष तथा दूसरी की 45 वर्ष है। गाड़ी में चार पुरुष पहले से सवार थे। कुछ दूर तक चलने के बाद बोलेरो में सवार लोगों ने बिरनी की रहने वाली महिला को जबरन आगे की सीट पर बैठा लिया।

सदर अस्पताल में चल रहा दोनों महिलाओं का इलाज

इसके बाद बारी-बारी से दोनों महिलाओं के साथ गैंगरेप किया। शनिवार सुबह दोनों महिलाओं को बदवारा पतरो नदी पुलिया के समीप उतार कर चारों गैंगरेप आरोपी बोलेरो में सवार होकर फरार हो गए। घटना के बाद दोनों महिलाओं के बारे में बेंगाबाद थाना को जानकारी मिली। थाना पुलिस मौके पर पहुंचीं। दोनों महिलाओं को मौके से लाकर अस्पताल पहुंचाया गया। मामले की जानकारी थाना प्रभारी को दी गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद थाना प्रभारी जांच में जुटे हैं। सीनियर अधिकारियों ने थाना प्रभारी को दोनों पीड़िता का मेडिकल जांच कराने का आदेश दिया है। फिलहाल दोनों महिलाओं का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। मामले में सदर एसडीपीओ अनिल सिंह से संपर्क का प्रयास किया गया, लेकिन संपर्क नहीं हुआ।

Share this:

Latest Updates