Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Heart touching  : … और पेड़ पर लटकी मिली गर्भवती नाबालिक की डेड बॉडी, BJP ने इसमें लव जिहाद की…

Heart touching  : … और पेड़ पर लटकी मिली गर्भवती नाबालिक की डेड बॉडी, BJP ने इसमें लव जिहाद की…

Jharkhand News  : झारखंड के दुमका में आदिवासी बेटी अंकिता को जिंदा जलाने की घटना के अभी चंद दिन ही हुए हैं कि एक और हृदय विदारक घटना 3 सितंबर को सामने आ गई। एक और आदिवासी नाबालिग लड़की की संदिग्ध स्थिति में मौत की खबर है। यह मर्डर है या सुसाइड, अभी स्पष्ट नहीं है। मरने वाली किशोरी की उम्र 14 साल के आसपास है।  वह 4 माह की गर्भवती बताई जा रही है। BJP नेता बाबूलाल मरांडी ने लव जिहाद की आशंका जताई है।

मॉर्निंग वॉक के समय लोगों ने देखी डेड बॉडी

दुमका शहर से सटे श्रीअमड़ा गांव में एक 14 वर्षीय आदिवासी किशोरी की डेड बॉडी पेड़ से लटकी मिली है। शनिवार को तड़के जब लोग मॉर्निंग वॉक को निकले तो रस्सी के सहारे पेड़ से लटके किशोरी के शव को देखा। लोगों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। दिग्घी चौकी की पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए दुमका स्थित फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भेज दिया।

काफी मशक्कत के बाद हुई मृतका की शिनाख्त

पुलिस द्वारा काफी प्रयास के बाद मृतका की शिनाख्त हो सकी। मृतका जामा में अपने मौसा-मौसी के यहां रहती थी। जानकारी के अनुसार, मृतक किशोरी 4 माह की गर्भवती बताई जा रही है। इस मामले में अरमान नाम के युवक की गिरफ्तारी हुई है, जो राज मिस्त्री का काम करता है। हालांकि, पुलिस अधिकारी इस मामले पर अब तक कुछ भी बोलने या बताने से परहेज कर रहे हैं। नाबालिग किशोरी जिले के रानेश्वर थाना क्षेत्र की रहने वाली है। अभी यह पता नहीं चल सका है कि किशोरी ने आत्महत्या की है या किसी ने हत्या कर शव को पेड़ से लटकाया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

Share this:

Latest Updates