Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

… और चलते-चलते यात्रियों से भरी बस पुल से नदी की तलहटी में गिरी, 7 लोगों की गई जान, 40 बताए जा रहे जख्मी

… और चलते-चलते यात्रियों से भरी बस पुल से नदी की तलहटी में गिरी, 7 लोगों की गई जान, 40 बताए जा रहे जख्मी

Jharkhand News  : झारखंड में हजारीबाग जिले के टाटीझरिया थाना क्षेत्र में 17 सितंबर की शाम करीब 4:00 बजे दारू-टाटीझरिया के सिवाने पुल से यात्रियों से भरी बस 20 फुट खाई में गिर गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस हादसे में 7 लोगों की जान चली गई। करीब 40 यात्रियों के घायल होने की बात कही जा रही है। बस में 52 लोग सवार थे। 5 घायलों को राची रिम्स भेजा गया है। मृतकों में 4 महिला और 3 पुरुष शामिल हैं। हजारीबाग जिले में हुए बस हादसे में लोगों की मौत पर राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया।

सभी मृतक गिरिडीह के रहनेवाले

बताया जा रहा है कि गड्ढे में चक्का चले जाने से पत्ती टूट गई और बस पुल से नीचे खाई में जा गिरी। बस के नदी की तलहटी में गिरते ही चीख पुकार मच गई। मरने वालों में हरेंद्र सिंह , रानी सलूजा, रविंदर कौर, गिरिडीह सेवादार समेत 7 लोग शामिल हैं। दो लोग घटनास्थल पर बस में फंसे हैं। घायलों को इलाज के लिए एचएमसीएच भेजा गया है। सभी मरने वाले गिरिडीह के रहने वाले हैं । एक लूना सवार भी घायल हो गया, जो उत्तरप्रदेश का रहने वाला है।

गड्ढे में चला गया बस का चक्का

जानकारी के अनुसार दोपहर 1:30 बजे बस गिरीडीह से रांची के लिए करीब 45 यात्रियों को लेकर रवाना हुई थी। शाम करीब 4 बजे सेवाने नदी के पुल पर पहुंचते ही उसका चक्का गड्ढे में चला गया और पत्ती टूटते ही बस करीब 20 फीट नीचे जा गिरी। एक यात्री ने बताया कि वह रांची स्थित गुरुद्वारे में होने वाले समागम कार्यक्रम में भाग लेने के लिए जा रहे थे। इसी बीच हादसा हो गया। पता चलते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और बस में फंसे यात्रियों को निकालने में जुट गए।

पुलिस अधिकारियों ने घायलों को हॉस्पिटल भेजा

घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ अनुज उराव, टाटीझरिया बीडीओ शाइनी तिग्गा, दारू थाना प्रभारी अमित कुमार, टाटीझरिया थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार घटनास्थल पहुंच कर सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा। बताया जा रहा है गंभीर रूप से घायलों रिम्स और आरोग्यं में भेजा गया है। 

Share this:

Latest Updates