Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

यह प्रेमी है कि हैवान : दोस्तों से कराया अपनी प्रेमिका का गैंगरेप, सुसाइड नोट लिखने के बाद गायब है युवती …

यह प्रेमी है कि हैवान : दोस्तों से कराया अपनी प्रेमिका का गैंगरेप, सुसाइड नोट लिखने के बाद गायब है युवती …

Jharkhand News : वह प्रेमी प्रेमी कैसे कहा जा सकता है, जिसने अपनी प्रेमिका का ही दोस्तों से गैंगरेप करवा दे। ऐसी ही एक हैवानियत भरी घटना झारखंड के जुगसलाई से सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यहां की एक युवती ने अपने घर में अपने प्रेमी व उसके दो दोस्तों पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए एक सुसाइड नोट छोड़ा है। उसके बाद से वह लापता है। परिजन उसकी तलाश कर रहे हैं। युवती ने सुसाइड नोट में आत्महत्या की बात लिखी है।

तीन युवकों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

युवती ने सुसाइड नोट में लिखा कि वह जान देने जा रही है। मौत का कारण साजिद और उसके परिवार के अलावा जुगसलाई के रहने वाले छोटू और रियाज भी हैं। वह साजिद से प्रेम करती थी, लेकिन उसने अपने दोस्तों से दुष्कर्म करवाया। अब वह किसी को मुंह दिखाने के लायक नहीं है। जान देने के अलावा उसके पास कोई रास्ता नहीं बचा है। उसने आगे लिखा कि साजिद ने उसे घर से गहने चुराने को मजबूर किया। उसने घर से लाखों के गहने भी चुराए।

सुसाइड नोट में आरोपियों के मोबाइल नंबर 

युवती ने सुसाइट नोट में आरोपियों का मोबाइल नंबर भी लिखा है। वह 9 जुलाई की दोपहर में घर से निकल गई थी, जिसके बाद से उसका मोबाइल बंद है। इधर, परिजनों के हाथ जब सुसाइड नोट लगा तो वे लोग भागते हुए जुगसलाई थाना पहुंचे। शिकायत के बाद पुलिस आरोपियों के घर भी गई, पर सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

Share this:

Latest Updates