Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

… और अचानक PTR में तेंदुए ने कर दिया हमला, दो वनकर्मी जख्मी, एक बचने के लिए भागते समय हो गया चोटिल

… और अचानक PTR में तेंदुए ने कर दिया हमला, दो वनकर्मी जख्मी, एक बचने के लिए भागते समय हो गया चोटिल

Jharkhand News  : झारखंड के पलामू टाइगर रिजर्व यानी पलामू बाघ अभयारण्य (PTR) में वन कर्मियों पर तेंदुए ने अचानक हमला बोल दिया। इसमें दो वनकर्मी घायल हो गए। एक अन्य वनकर्मी हमले से बचने के लिए भागते समय चोटिल हो गया। अधिकारियों ने 26 September को यह जानकारी दी। यह घटना तेंदुए के रविवार को पीटीआर के बारेसांड में ‘सांबर सॉफ्ट रिलीज सेंटर’ में घुसने के बाद हुई।

हिरण पर भी हमला कर बनाया निवाला

अधिकारियों ने बताया कि तेंदुए ने एक हिरण पर भी हमला कर दिया और उसे मारकर अपना निवाला बना लिया। उन्होंने बताया कि इस हिरण को हाल में बचाए जाने के बाद ‘सांबर सॉफ्ट रिलीज सेंटर’ में रखा गया था। उन्होंने बताया कि तेंदुए को सोमवार सुबह तक केंद्र से बाहर नहीं निकाला जा सका और उसे बाहर निकालने के प्रयास जारी हैं।

घायल वनकर्मियों का चल रहा इलाज 

घायल वनकर्मियों का एक अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। अस्पताल के चिकित्सक डॉ. जयप्रकाश साहू ने कहा कि तेंदुए ने अखिलेश यादव के हाथ और जांघ में काट लिया था वहीं सूर्यनाथ यादव के हाथ पर तेंदुए ने काट लिया। उन्हें 10 टांके लगाने पड़े और उन्हें रेबीज रोधी टीके भी लगाए गए हैं।

Share this:

Latest Updates