Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

हैवानियत की हद, नाबालिग से चलती कार में छेड़छाड़ के बाद सामूहिक दुष्कर्म, फिर  सड़क पर फेंका

हैवानियत की हद, नाबालिग से चलती कार में छेड़छाड़ के बाद सामूहिक दुष्कर्म, फिर  सड़क पर फेंका

Ranchi news: झारखंड की राजधानी रांची के ओरमांझी प्रखंड में हैवानियत की हद पार कर देने वाली घटना को मनचलों ने अंजाम दिया है। मनचलों ने भीख मांगकर गुजर-बसर करनेवाले एक परिवार की 12 वर्षीय नाबालिग के साथ पूरी रात दुष्कर्म किया। इसके बाद सड़क पर फेंक दिया। बदमाशों ने पिछले दिनों इस घटना को तब अंजाम दिया, जब बच्ची पंचायत सचिवालय के पास सड़क किनारे सो रही थी। मनचलों ने सो रही बच्ची को उठाकर कार में डाला और फिर अमानवीय हरकत की। आरोपितों की संख्या चार बताई गई है। पीड़िता को इलाज के लिए रिम्स (रांची) में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़े : शर्मिंदगी की हद, पति ही दोस्तों से करवाता था पत्नी की इज्जत का सौदा, गिरफ्तार

आनन्दी बागीचा में बनाया हवस का शिकार

बच्ची की मां नाबालिग की शिकायत पर पुलिस ने ओरमांझी थाने में सामूहिक दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज कराई है। नाबालिग के हवाले से उसकी मां ने दर्ज शिकायत में बताया है कि नाबालिग को कार में डालने के बाद बदमाशों ने पहले उसे इधर-उधर घुमाया, फिर कार में छेड़छाड़ किया। इसके बाद आनंदी बगीचा में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया।

सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा आरोपितों का चेहरा

इस घटना को लेकर गंभीर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज निकाला है, जिसमें आरोपितों का चेहरा साफ दिख रहा है। फुटेज से स्पष्ट हो रहा है कि बदमाश कार से गुजर रहे थे तो सड़क किनारे सोई नाबालिग पर उनकी नजर पड़ी और वे आगे बढ़ गए। कुछ देर के बाद सभी आरोपित लौटे और उसे अगवा कर लिया।बहरहाल, इस मामले की जांच और आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए रांची के एसएसपी ने एसआइटी का गठन किया है।

Share this:

Latest Updates