Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Jharkhand: अब समय आ गया है, जब जनता भाजपा को देगी जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे

Jharkhand: अब समय आ गया है, जब जनता भाजपा को देगी जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे
  • झारखंड के साहिबगंज से मल्लिकार्जुन खड़गे ने हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत की

Sahebganj Latest Hindi news : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शनिवार को कहा कि अब समय आ गया है, जब जनता भाजपा को जवाब देगी। आज देश में महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है। कभी लोग गैस के सात सिलिंडर लिया करते थे, लेकिन आज ऐसी स्थिति है कि लोग एक रिफिल नहीं करा पा रहे हैं।
वह साहिबगंज जिले के पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के गुमानी में (श्रीकुंड) हाईस्कूल मैदान से हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत कर रहे थे। अपने सम्बोधन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए मल्लिकार्जुन ने कहा कि देश में 71 हजार स्कूल केन्द्र सरकार ने बंद करा दिये। ये जो बार-बार गरीबों की बात करते हैं, वे ही गरीबों को खत्म करने में लगे हैं।
उन्होंने कहा कि संसद में पूछा था कि अडाणी की सम्पत्ति ढाई साल में 13 लाख करोड़ हो गयी। ये अडाणी प्रधानमंत्री मोदी के मित्र हैं। मोदी ने अदाणी को सरकारी पैसा दिया है, इसलिए सम्पत्ति में इजाफा हुआ है। एलआईसी का पैसा दिया। एसबीआई का पैसा अडाणी को दिया। अब तक 82 हजार करोड़ अडाणी को मोदी ने दिया है। देश का प्रधानमंत्री झूठ बोलता है। संसद में अडाणी की बात उठायी, तो बाहर कर दिया गया। गरीबों की बात हमने की, तो हमारे भाषण को असंसदीय कह दिया गया।
खड़गे ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अडाणी को देश में ही नहीं विदेशों में भी ठेका दिलाया। मोदी जी बतायें कि अडाणी आपके साथ कितनी बार विदेश गये। जब यही बात हमने संसद में रखी, तो उसे काट दिया गया। उन्होंने कहा कि हम देश में किसानों के लिए लड़ रहे हैं। मजदूरों के लिए लड़ रहे हैं, लेकिन भाजपा अपने दोस्तों के लिए काम कर रही है। खड़गे ने कहा कि हम देश की उन्नति के लिए हर मुसीबत से टकरायेंगे।
उन्होंने कहा कि आज हम यहां आपका आशीर्वाद लेने के लिए आये हैं। उन्होंने साहेबगंज से रामगढ़ उपचुनाव के लिए लोगों से आशीर्वाद मांगा। साथ ही, कहा कि हमारी यहां मिली-जुली सरकार है। हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में सरकार चल रही है। हम एकजुट होकर चलेंगे, तो मोदी को दिखा देंगे कि हम उनकी मनमर्जी के खिलाफ हैं।
अपने सम्बोधन में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले इस अभियान के तहत हमलोग हर घर तक पहुंचेंगे। लोगों को केन्द्र सरकार की योजनाओं की कमियों, महंगाई, बेरोजगारी से अवगत करायेंगे। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि 15वें वित्त आयोग के तहत बरहरवा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अंतर्गत जमालपुर एचएससी में जल्द अस्पताल बनेगा। करीब 55.5 लाख रुपये की लागत से बननेवाले इस अस्पताल को लेकर राज्य सरकार को प्रपोजल भेजा गया है। उन्होंने फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को सफल बनाने का आह्वान भी किया।
इस मौके पर मंत्री आलमगीर आलम, प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय के अलावा कांग्रेस के सभी मंत्री, विधायक, कांग्रेस प्रदेश कमेटी के पदाधिकारी, 24 जिलों के अध्यक्ष, जिला कमेटी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share this:

Latest Updates