Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

JHARKHAND : महिला दिवस पर कांग्रेस विधायक अंबा ने दिखाया नया अंदाज, घोड़े पर सवार होकर पहुंचीं…

JHARKHAND : महिला दिवस पर कांग्रेस विधायक अंबा ने दिखाया नया अंदाज, घोड़े पर सवार होकर पहुंचीं…

Jharkhand (झारखंड) विधानसभा के बजट सत्र का 8 मार्च को सातवां दिन है। संयोग से 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस भी है। महिला सम्मान, महिला सशक्तिकरण और महिलाओं की सबल सोच का दिन। अब नारी के आंचल में दूध और आंखों में पानी का जमाना नहीं रहा उसके आंचल में सारा आकाश और आंखों में सितारों के पार जाने की ललक है। इस मौके पर कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद का एक एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। बड़कागांव से कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद घोड़े पर सवार होकर बेहद खास अंदाज में विधानसभा सत्र में शामिल होने के लिए पहुंचीं। उनके इस स्टाइल को देखकर हर कोई दंग रह गया। अंबा प्रसाद ने घोड़े पर सवार होकर महिलाओं के सशक्तिकरण का संदेश दिया।

महिला को हर चुनौती का डटकर करना चाहिए मुकाबला

अंबा प्रसाद ने कहा कि हर महिला में दुर्गा, झांसी की रानी होती है, उसे हर चुनौती का डटकर सामना करना चाहिए।

Share this:

Latest Updates