Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

चंद रोज पहले जिस व्यवसायी के बेटी- दामाद गोलियों से बच गए,उसे अपराधियों ने मौत के घाट उतार दिया, 4 गोलियां…

चंद रोज पहले जिस व्यवसायी के बेटी- दामाद गोलियों से बच गए,उसे अपराधियों ने मौत के घाट उतार दिया, 4 गोलियां…

Jharkhand (झारखंड) की राजधानी रांची के सुखदेव नगर इलाके में 30 मई को दिनदहाड़े बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारकर एक जमीन व्यवसायी को मौत के घाट उतार दिया। कुछ दिन पहले उनके बेटी-दामाद पर भी गोलियां चली थी लेकिन वह बच गए थे। मृतक की पहचान कमल भूषण के रूप में हुई है। वह उसी थाना क्षेत्र के मधुकम इलाके में रहते थे। घटना के बाद इलाके के लोग दहशत में हैं।

एक गोली सिर में लगी

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, भूषण किसी से मिलने जा रहे थे। इसी बीच फोन आने पर गाड़ी से उतरकर वह बात करने लगे। इसी दौरान बाइक सवार अपराधियों ने उनपर निशाना साधकर गोलियां चला दी। अपराधियों ने भूषण को चार गोलियां मारी। एक गोली उनके सिर में लगी और बाकी तीन शरीर के अन्य हिस्सों में। गोली लगते ही कमल मौके पर ही गिर गए।

कुछ दिन पहले बेटी-दामाद पर चलाई गई थी गोलियां

स्थानीय लोग उन्हें आनन-फानन में पास के चौधरी नर्सिंग होम ले गए, जहां डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस तुरंत पहुंची।  भूषण का शव पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया हहै। बता दें कि पिछले दिनों कमल भूषण की बेटी और दामाद पर गोलियां चलाई गई थीं। घटना नामकुम थाना क्षेत्र की थी।

Share this:

Latest Updates