Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

विश्वास रैली : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने कहा, भाजपा ने ही आदिवासियों की सुध ली, अन्य दलों ने छला…

विश्वास रैली : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने कहा, भाजपा ने ही आदिवासियों की सुध ली, अन्य दलों ने छला…

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 5 जून को रांची में आदिवासियों को साधने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने ही आदिवासियों की सुध ली, बाकी दलों ने उसे छला है। वे यहां पार्टी की ओर से आयोजित धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा विश्वास रैली में बोल रहे थे। रैली के दौरान भाजपा अध्यक्ष ने हेमंत सरकार पर भी हमला बोला। इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार पर कई आरोप भी लगाए। नड्डा ने आदिवासियों से आह्वान किया कि आने वाले समय में वोट का मौका मिलेगा तो कमल ही कमल खिलेगा, इसका संकल्प लेकर जाएं, तभी यह विश्वास रैली सफल होगी।

आदिवासियों के लिए किया है काम

नड्डा ने कहा कि भाजपा के नेताओं की श्रृंखला है,जो छाती ठोक कर कहती है कि आदिवासियों के लिए यह काम किया है। बावजूद इसके, आदिवासी के नाम पर चलने वाले दलों ने आदिवासियों को सिर्फ छला है। वे यही कह सकते हैं कि उन्होंने कैसे आदिवासियों को लूटा है, कैसे उनके साथ विश्वासघात किया है और कैसे उनके घर लूटकर अपना घर भरा है। उन्होंने कहा कि आज भी मोदी सरकार के आठ मंत्री जनजातीय समाज के हैं।

मजे मार रहे हैं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

नड्डा ने कहा कि झारखंड में दुष्कर्म और हत्या की घटनाएं बढ़ी हैं। पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मजे मार रहे हैं। पुलिस बहन के साथ जो कुछ हुआ यह किसी से छिपा नहीं है। मुख्यमंत्री से सीधे जुड़े लोग इसमें संलिप्त हैं। झारखंड की स्थिति अंधेर नगरी और चौपट राजा वाली हो गई है। जिस समाज में महिलाओं को इज्जत न हो, कमीशनखोरी हो रही है वहां यह परेशानी तो है।

Share this:

Latest Updates