Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Jharkhand: रांची उपायुक्त ने न्यायालयों में लम्बित मामलों का यथाशीघ्र निष्पादन करने के दिये निर्देश

Jharkhand: रांची उपायुक्त ने न्यायालयों में लम्बित मामलों का यथाशीघ्र निष्पादन करने के दिये निर्देश

Ranchi news, Jharkhand news, Ranchi update, Jharkhand update  : उपायुक्त, रांची राहुल कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में बुधवार को भू-राजस्व से संबंधित कार्यों/मामलों समीक्षात्मक बैठक समाहरणालय ब्लॉक ए स्थित  सभागार में आयोजित की गयी। बैठक में विशेष विनियमन पदाधिकारी रांची, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, सुनील चंद्र, उप-निदेशक सामाजिक सुरक्षा रांची, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी रांची एवं विभिन्न अंचल के अंचलाधिकारी,अंचल निरीक्षक एवं अन्य संबंधित सभी पदाधिकारी उपस्थित थे। उपायुक्त रांची, राहुल कुमार सिन्हा ने बैठक में सर्व प्रथम नए पदभार ग्रहण किए अंचल अधिकारियों का स्वागत करते हुए, उन्हें मिलें हुए कार्यों और उनको दिए गए सभी कर्तब्यों को बेहतरी से निभाने को कहा एवं उन्हें कहा की शहरी क्षेत्र में राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं में भूमि की आवश्यकता पडती है। 

योजनाओं के लिए भूमि उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें

सभी योजना एवं विभिन्न भवनों का निर्माण जल्दी हो सके इसके लिए सभी योजनाओं में भूमि उपलब्ध कराना सुनिश्चित करने की आवश्यकता है। उपायुक्त रांची ने सभी अंचल अधिकारी से विशेष रूप से कहा की भूमि का सीमांकन, दाखिल खारिज, रैयती जमीन पर लगान लगा कर सरकारी खजाने में लगान जमा कराना, सरकारी जमीन पर अतिक्रमण ना हो इसके लिए इसे सहेज कर रखना, जितने भी भू- हस्तान्तरण के मामलें भारत सरकार या राज्य सरकार की योजनाओं में देना है, उसका भू-हस्तान्तरण कराना सुनिश्चित करें। उपायुक्त रांची ने सभी अंचल अधिकारी से कहा की उनके अंचलो में कुछ महत्वपूर्ण योजना बड़े पैमाने में चल रहें है। उसे पूरा कराने की दिशा में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाये। उपायुक्त रांची, द्वारा विभिन्न परियोजना में भू-अधिग्रहण हो रहें है जिसमें कई अंचल अधिकारी अतरिक्त भू-अर्जन पदाधिकारी के रूप में कार्य कर रहें है। उपायुक्त रांची, ने सम्बंधित अंचल अधिकारी को झारखण्ड केंद्रीय विश्वविद्यालय चेरी मनातू, बीआईटी मेसरा रांची, रांची हवाई अड्डा  में आ रही भूमि की समस्या पर चर्चा करते हुए इसे दूर करने का भी निर्देश सम्बंधित अधिकारी को दिया।

लम्बित दाखिल-खारिज, सीमांकन मामलों की समीक्षा

उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा द्वारा लंबित दाखिल-खारिज (लंबित 30 दिन बिना (आपत्ति एवं लंबित 90 दिन आपत्ति) एवं भूमि सीमांकन के मामलों की समीक्षा करते हुए सम्बंधित सभी अंचल अधिकारी को लंबित दाखिल-खारिज, भूमि सीमांकन के मामले का निष्पादन ससमय करने का निर्देश दिया गया।  उपायुक्त ने सम्बन्धित सभी अंचल अधिकारी से अंचल में लम्बित प्रमाण पत्र (जाति/आय/आवसीय) के बारें में जानकारी लेते हुए इसे ससमय बना कर देने का निर्देश दिया। उपायुक्त रांची, राहुल कुमार सिन्हा ने भारत सरकार एवं झारखंड सरकार के विभिन्न एजेंसियों के भूमि हस्तांतरण के संबंध में अघतन स्थिति आदि की समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा किजमीन को चिन्हित करते हुए, जमीन ट्रांसफर होते ही इसका दाखिल खारिज तुरंत कर ले ताकि अधिग्रहित भूमि पर अतिक्रमण ना हो एवं भूमि हस्तांतरण हेतु प्राप्त अधियाचना की अंचलवार अद्यतन स्थिति की जानकारी संबंधित अंचल अधिकारी से लेते हुए उन्होंने कहा कि जिस अंचल में भूमि हस्तांतरण का कार्य हो चुका है वहाँ संबंधित अंचल अधिकारी भूमि का म्यूटेशन कराये। सरकारी भूमि जो किसी योजना के तहत ली गयी हो।

जिला में विभिन्न परियोजनाओं के लिए अर्जित भूमि की म्यूटेशन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का निदेश दिया।

म्यूटेशन से संबंधित मामले

उपायुक्त   ने म्यूटेशन से संबंधित मामलों की समीक्षा करते हुए सभी अंचल अधिकारियों को निष्पादन योग्य मामलों का तय समय सीमा में निपटारा करने के निर्देश दिया । लैंड डिमार्केशन, सक्सेशन पार्टिशन/म्यूटेशन आदि की अंचलवार समीक्षा करते हुए भी उपायुक्त रांची ने लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाने को कहा। उपायुक्त ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को नियमित रूप से अपने कोर्ट की कार्यवाही करने और कॉउज लिस्ट एवं आर्डर को आनलाइन अपलोड करने के निर्देश दिए। उपायुक्त  ने दुर्गा पूजा पर्व 2023 को लेकर सभी सम्बंधित पदाधिकारी से कहा की दुर्गा पूजा पर्व में उन्हें जो भी जिम्मेदारी दी गई हैं, उसे अच्छे से निभाते हुए, दुर्गा पूजा पर्व में किसी तरह की परेशानी भक्तों और पूजा समिति को ना हो इस पर विशेष ध्यान दे।

Share this:

Latest Updates