Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

ऐसा प्रेम प्रसंग कि भाई-बहन को उतार दिया मौत के घाट, आरोपी अरेस्ट

ऐसा प्रेम प्रसंग कि भाई-बहन को उतार दिया मौत के घाट, आरोपी अरेस्ट

Jharkhand (झारखंड) की राजधानी रांची के पंडरा थाना क्षेत्र के जनकनगर रोड नंबर चार में 17 जून की देर रात अपराधियों ने एक परिवार पर हत्या करने नीयत से हमला किया। इस हमले में भाई-बहन की जान चली गई। हमले में मां ही हालत गंभीर है। उन्हें गंभीर हालत में रिम्स में भरती कराया गया है। पुलिस ने तहकीकात के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है मामला

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पंडरा थाना क्षेत्र ओझा मार्केट के समीप जनक नगर रोड नंबर चार में संजीव सिंह का परिवार रहता है। संजीव सिंह फिलहाल भारत के बाहर काम करते हैं। यहां परिवार में पत्नी चंदा सिंह (40 वर्ष), बेटी श्वेता सिंह (17 वर्ष) और बेटा प्रवीण कुमार सिंह (14 वर्ष) रहते हैं।

प्राथमिक जानकारी के मुताबिक ,श्वेता सिंह का पंडरा बैंक कॉलोनी के रहने वाले रोहन के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसी मामले को लेकर शुक्रवार की रात चाकू से परिवार के लोगों पर हमला किया गया। इस हमले में भाई-बहन की मौके पर मौत हो गई है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी रोहन को गिरफ्तार कर लिया है।

Share this:

Latest Updates