Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

ACHIEVEMENT : रांची की इस बेटी को मुंबई में मिला इंपैक्ट मीडिया अवार्ड, प्रभावशाली व्यक्तित्व और जिम्मेदारी से…

ACHIEVEMENT : रांची की इस बेटी को मुंबई में मिला इंपैक्ट मीडिया अवार्ड, प्रभावशाली व्यक्तित्व और जिम्मेदारी से…

Jharkhand (झारखंड) राजधानी रांची की बेटी कृतिका सिंह को मुंबई में इंपैक्ट मीडिया अवार्ड से सम्मानित किया गया है। 28 साल की कृतिका को यह अवार्ड जाने-माने गीतकार प्रसून जोशी ने दिया। कृतिका को अंडर 30 में प्रभावशाली व्यक्तित्व, जिम्मेदारी से अपने काम का निर्वहन करना, लोगों की सहायता और देश के अहम प्रोजेक्ट में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए दिया गया है।

साल 2016 में भी मिल चुका है सम्मान

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कृतिका वर्तमान में वेवमेकर ग्लोबल के लिए कंटेक्ट ग्रुप हेड के रूप में काम कर ही हैं। इसके अंर्तगत विभिन्न अभियानों का सफलता पूर्वक संचालन किया गया है। इससे पहले कृतिका को वर्ष 2016 में बेहतरीन परर्फामेंस के लिए एमएसएल ग्रुप मेस्ट्रो अवार्ड इंडिविजुअल से भी सम्मानित किया जा चुका है। कृतिका ओटीटी प्लेटफार्म, वेब कंटेंट, टीवी पार्टनरशिप, मार्केटिंग स्पांसरशिप तथा मार्केटिंग इंफ्लूएंसर के रूप में अहम प्रोजेक्ट पर काम कर चुकी हैं।

सम्मान टीम और माता-पिता को समर्पित

सामाजिक दायित्व के अलावा कृतिका ने भारत सरकार के शहरी विकास मंत्रालय द्वारा संचालित स्वच्छ भारत मिशन और केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के कोविड टीकाकरण तथा मलेरिया नो मोर में अहम योगदान दिया। अपनी इस उपलब्धि पर कृतिका ने कहा कि मेरा यह सम्मान मेरी पूरी टीम और माता पिता को समर्पित है, जिनके सहयोग और मार्गदर्शन से मैं यहां तक पहुंची हूं। 

Share this:

Latest Updates