Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

रांची हिंसा मामले में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्यपाल से मांगी रिपोर्ट, डीजीपी और अन्य वरीय अधिकारियों ने…

रांची हिंसा मामले में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्यपाल से मांगी रिपोर्ट, डीजीपी और अन्य वरीय अधिकारियों ने…

Jharkhand, Ranchi  : झारखंड की राजधानी रांची में 10 जून को हुई हिंसा के मामले में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने गंभीरता से लिया है। मीडिया से मिल रही जानकारी के अनुसार, केंद्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों ने राज्य सरकार के वरीय अधिकारियों से इस बाबत संपर्क किया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पूरे मामले की जानकारी राजभवन से मांगी है। हालांकि 12 जून की देर रात तक गृह मंत्रालय द्वारा इस सदर्भ में जारी आधिकारिक चिट्ठी राजभवन को नहीं मिलने की बात कही जा रही है। संभावना जताई जा रही है कि 13 जून को राजभवन को यह चिट्ठी मिल सकती है।

डीजीपी ने राज्यपाल को दी जानकारी

बताते चलें कि केंद्र की ओर से मांगी जा रही जानकारी से पहले राज्यपाल ने डीजीपी नीरज सिन्हा, एडीजी अभियान संजय आनंद लाटकर से घटना की जानकारी ली है। उन्होंने अधिकारियों को पूरे मामले को गंभीरता से लेने और दोषियों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। साथ ही समय-समय पर बड़ी घटनाओं के बारे में अवगत कराने का निर्देश दिया। अधिकारियों ने पूरे मामले की विस्तृत जानकारी राजभवन को दे दी है। बता दें कि 10 जून को मेन रोड में पुलिस के साथ झड़प में दो युवकों की मौत हो गई थी और कई घायल हो गए थे।

Share this:

Latest Updates