Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

रांची हिंसा : RAF के जवानों ने मॉक ड्रिल कर मजमा लगाने वालों को दी सख्त चेतावनी, जुमे की नमाज के पहले…

रांची हिंसा : RAF के जवानों ने मॉक ड्रिल कर मजमा लगाने वालों को दी सख्त चेतावनी, जुमे की नमाज के पहले…

Jharkhand (झारखंड) की राजधानी रांची में 10 जून को हुई हिंसा के बाद विशेष सुरक्षा बलों ने पिछले सात दिनों से रांची की सुरक्षा व्यवस्था को संभाल रखी है। 17 जून को होने वाली जुमे की नमाज के पहले विशेष सुरक्षा बल अलर्ट मोड पर हैं। शांति और भाईचारा बनाए रखने के लिए 16 जून को रेपिड एक्शन फोर्स के जवानों ने मेन रोड में मॉक ड्रिल कर मजमा लगाने वालों के खिलाफ चेतावनी भरा बैनर दिखाकर भीड़ जमा नहीं करने की सख्त चेतावनी दी। उपद्रव की मंशा रखने को स्पष्ट चेतावनी दी कि मजमा लगाया तो यह कानून के खिलाफ होगा। ऐसा करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

बैनर पर यह स्पष्ट लिखा है

बैनर पर लिखा है, ”चेतावनी, आपका मजमा  कानून के खिलाफ करार दिया गया है, आपको हुक्म दिया जाता है कि आप यहां से जल्द से जल्द चले जाएं वरना आप पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।” गौरतलब है कि  10 जून को रांची में हजारों की संख्या में उपद्रवियों ने हिंसा की थी। इसमें दुकानों, धार्मिक स्थलों, वाहनों, पुलिस के जवानों-अधिकारियों के अलावा पत्रकारों को भी निशाना बनाया था। इसमें दो लड़कों की गोली लगने से मौत भी हो गई थी।

Share this:

Latest Updates