Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Jharkhand: पूर्वी जोन के स्मार्ट शहरों में बेस्ट परफॉर्मर सिटी के अवार्ड से रांची ने लहराया परचम

Jharkhand: पूर्वी जोन के स्मार्ट शहरों में बेस्ट परफॉर्मर सिटी के अवार्ड से रांची ने लहराया परचम

राष्ट्रपति ने इंदौर में आयोजित इंडिया स्मार्ट सिटी कॉन्क्लेव 2023 में रांची स्मार्ट सिटी को किया सम्मानित

Ranchi news, smart City, Indore news, national news: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के कुशल मार्गदर्शन में झारखण्ड का गौरव लगातार बढ़ रहा है। इंडिया स्मार्ट सिटी कॉन्टेस्ट अवार्ड में एक बार फिर से झारखण्ड की राजधानी रांची ने स्मार्ट सिटी में अपना परचम लहराया है। स्मार्ट सिटी मिशन के सिक्योरिटी, यातायात प्रबंधन, अर्बन मोबिलिटी, सोशल एस्पेक्ट और लैंड मोनेटाइजेशन आदि कार्यों के क्रियान्वयन में बेस्ट परफॉर्मर के रूप में खुद को स्थापित करनेवाली स्मार्ट सिटी रांची को पूर्वी जोन के स्मार्ट शहरों में बेस्ट परफॉर्मर सिटी के अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह अवार्ड बुधवार 27 सितम्बर 2023 को मध्य प्रदेश के इंदौर स्थित ब्रिलिएंट कन्वेंशन केन्द्र में आयोजित इंडिया स्मार्ट सिटी कांक्लेव 2023 में देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों दिया गया। राज्य सरकार की ओर से नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव तथा रांची स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन के सीईओ सह प्रबंध निदेशक विनय कुमार चौबे, राज्य शहरी विकास अभिकरण के निदेशक अमित कुमार और स्मार्ट सिटी रांची के महाप्रबंधक राकेश कुमार नंदकुलियार इस सम्मान को राष्ट्रपति के हाथों से प्राप्त किया। 

विभिन्न क्षेत्रों में भेजे गये थे प्रस्ताव

यह अवार्ड इंडिया स्मार्ट सिटी कॉन्टेस्ट अवार्ड – 2022 के आधार पर तैयार है। इस अवार्ड के निर्णय से पहले देश के सभी 100 शहरों से उनके शहर में हो रहे अलग-अलग क्षेत्र में विशेष प्रयास की जानकारी पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन और वीडियो के माध्यम से साझा की गयी थी, उसके बाद मंत्रालय की टीम हर शहर में जाकर उसका सत्यापन किया। रांची की ओर से इस बार सिटी सिक्योरिटी, यातायात प्रबंधन, अर्बन मोबिलिटी, सोशल एस्पेक्ट और लैंड मोनेटाइजेशन इत्यादि विषय पर प्रस्ताव भेजा गया था।

मुख्यमंत्री और विभागीय सचिव ने दी बधाई 

रांची स्मार्ट सिटी कि इस सफलता पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने नगर विकास एवं आवास विभाग तथा रांची स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन के समस्त कर्मियों को बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जतायी है कि आनेवाले दिनों में रांची का प्रदर्शन राष्ट्रीय स्तर पर अपना अमिट छाप छोड़ेगा। नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव विनय कुमार चौबे ने भी रांची स्मार्ट सिटी की पूरी टीम को बधाई दी है और मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया है।

Share this:

Latest Updates