Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Jharkhand: रांची के युवा व्यवसायी अरुण सिन्हा इंटरनेशनल बिजनेस एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित

Jharkhand: रांची के युवा व्यवसायी अरुण सिन्हा इंटरनेशनल बिजनेस एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित

वियतनाम में भारतीय फिल्म जगत के मशहूर अभिनेता सुनील शेट्टी ने प्रदान किया सम्मान

Ranchi news, Ranchi update, Jharkhand news, Jharkhand update : सूबे के सफल युवा व्यवसायी अरुण कुमार सिन्हा को वियतनाम में इंटरनेशनल बिजनेस एक्सीलेंस अवॉर्ड से भारतीय फ़िल्म अभिनेता सुनील शेट्टी ने सम्मानित किया गया। शुक्रवार शाम वियतनाम में रेडियो ऑरेंज की ओर से आयोजित कार्यक्रम में श्री सिन्हा को सम्मानित किया गया। रेडियो ऑरेंज की निदेशक इनु मजूमदार  के नेतृत्व में वियतनाम में शानदार  कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस दौरान आकर्षक रंगारम कार्यक्रम की भी प्रस्तुति की गयी, जिससे कार्यक्रम में उपस्थित तमाम लोग मंत्रमुग्ध हो उठे। 

देशभर से सिर्फ 30 बिजनेसमैन सम्मानित किए गए 

आपको बता दें कि इंटरनेशनल एक्सीलेंस अवार्ड से देश भर से कुल 30 सफल बिजनेसमैन को सम्मानित किया गया। इसमें झारखंड से कुल 09 लोगों को सम्मान मिला। बताया गया कि रेडियो ऑरेंज हर साल विदेश में यह सम्मान समारोह आयोजित करता है, जिसमें देशभर के नामचीन बिजनेसमैन को सम्मानित किया जाता है। अरुण की सफलता को भी आयोजन समिति के लोगों ने परखा और इन्हें आमंत्रित कर वहां सम्मानित किया। बता दें कि अरुण कुमार सिन्हा राइडर सिक्योरिटी कम्पनी के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं और देश भर में इनका काम चलता है।

Share this:

Latest Updates