Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

काम दिलाने के नाम पर युवती को बनाया हवस का शिकार, डरा धमका कर किया

काम दिलाने के नाम पर युवती को बनाया हवस का शिकार, डरा धमका कर किया

Ramgarh news : झारखंड के रामगढ़ में एक शख्स ने बोकारो की एक युवती को एनजीओ में काम दिलाने के नाम पर पहले होटल में बुलाया। उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने और मारपीट कर जबरन मतांतरण कराने का मामला प्रकाश आया है। रविवार को पीड़िता ने रामगढ़ महिला थाने में घटनाक्रम को लेकर लिखित शिकायत की है। पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। आरोपित युवक अजमल अंसारी बोकारो जिले के जरंगडीह, कथारा स्थित सावित्री कालोनी का रहने वाला है। रामगढ़ एसडीपीओ परमेश्वर प्रसाद ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मामला एक माह पहले का है। आरोपी बोकारो का है। मतातंरण भी बोकारो में किए जाने की बात कही जा रही है। जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी

8 फरवरी को कर दिया मतांतरण 

 युवती ने थाने में पुलिस को बताया कि गुरु सारथी हेल्पिंग वेलफेयर फाउंडेशन नामक एनजीओ में उसे काम करने बहाने अजमल अंसारी ने उसे झांसा दिया। अजमल ने उसे अक्सर रामगढ़ में बुलाकर होटल व अन्य स्थानों पर बुलाया। उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाया। रामगढ़ के पायल होटल में भी 8 फरवरी को मीटिंग के बहाने उसे बुलाया और उसके साथ जबरदस्ती की। मतांतरण भी करा दिया। पीड़िता के अनुसार, अजमल अंसारी ने उसके मोबाइल का सारा डाटा हैक कर लिया है। साथ ही उसके कांटेक्ट व व्हाट्सएप को भी उसने अपने पास रख लिया है। उसे वह इंटरनेट मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहा है। साथ ही उसने यह भी कहा है कि अगर वह उसके खिलाफ जाएगी तो उसे जान से मार दिया जाएगा।

Share this:

Latest Updates