Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

JHARKHAND : जमशेदपुर से देवघर जा रही शिव -पार्वती बस देर रात झरिया में इंदिरा चौक के समीप पलटी, आधा दर्जन से अधिक घायल

JHARKHAND : जमशेदपुर से देवघर जा रही शिव -पार्वती बस देर रात झरिया में इंदिरा चौक के समीप पलटी, आधा दर्जन से अधिक घायल

जमशेदपुर से देवघर जा रही एसी यात्री बस शंकर पार्वती बुधवार की रात सवा बारह बजे के करीब इंदिरा चौक झरिया के समीप पलट गई। इस हादसे में आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। बस में करीब 25 लोग सवार थे। यह बस धनबाद होते हुए देवघर वाया भागलपुर जाने वाली थी। दुर्घटना के बाद बस में सवार यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। दुर्घटना के बाद चालक, कंडक्टर और खलासी भाग निकले। सूचना पाकर झरिया थाना प्रभारी पीके झा सदल बल घटनास्थल पहुंचे। उन्होंने बस के आगे और पीछे का शीशा तुड़वाकर यात्रियों को बाहर निकलवाया। एंबुलेंस से सभी को झरिया के प्रसाद नर्सिंग होम और लाइफलाइन अस्पताल में भर्ती कराया। सभी घायल यात्री होश में हैं। बस पलटने के कारण एक टेंपो और जीप भी चपेट में आ गए। टेंपो चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे तुरंत एंबुलेंस से धनबाद सदर अस्पताल इलाज के लिए भेजा। बस की इस दुर्घटना में जीप चालक भी चोटिल हुआ है।

शराब पीकर बस चला रहा था चालक

इंदिरा चौक झरिया के पास देर रात बस पलटने के बाद चोटिल हुए एक यात्री ने बताया कि बस का चालक और कंडक्टर शराब के नशे में थे। चालक तेज गति से बस को चला रहा था। इंदिरा चौक मोड़ के पास टर्निंग लेने के दौरान चालक ने अपना संतुलन खो दिया। इसके बाद बस पलट गई। उक्त यात्री ने बताया कि चालक को कई बार बस कंट्रोल में चलाने को बोला गया, लेकिन वह टाइम पकड़ने की बात कह कर बस को तेज गति से चलाता रहा।

कोर्ई भी जख्मी यात्री गंभीर नहीं

बस के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक घायलों को तुरंत झरिया के प्रसाद नर्सिंग होम और लाइफ लाइन अस्पताल झरिया में भर्ती करवाया। सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। सबका यहां इलाज चल रहा है। प्रसाद नर्सिंग होम के डॉक्टर नरेश प्रसाद ने कहा कि किसी भी जख्मी की हालत गंभीर नहीं है। इलाज चल रहा है। कुछ दिनों में जख्मी ठीक हो जाएंगे।

टेंपो ड्राइवर की स्थिति गंभीर

दुर्घटना को लेकर झरिया के थाना प्रभारी पीके झा ने बताया कि इंदिरा चौक के पास एक बस पलटी है। इसमें आधा दर्जन से अधिक लोग जख्मी हुए हैं। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। किसी भी घायल की गंभीर स्थिति नहीं है। बस की चपेट में आए टेंपो ड्राइवर की स्थिति गंभीर है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही हैं।

Share this:

Latest Updates