Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Jharkhand: चांडिल में तेज रफ्तार कार ने खड़ी ट्रक में मारी टक्कर, चार युवकों की मौत

Jharkhand: चांडिल में तेज रफ्तार कार ने खड़ी ट्रक में मारी टक्कर, चार युवकों की मौत

Breaking news, Ranchi news, Jharkhand news, Ranchi update, Jharkhand update :  सरायकेला- खरसावां जिले के टाटा-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर चांडिल थाना क्षेत्र के कांदरबेड़ा पुनर्वास स्थल के समीप सोमवार शाम तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़ी ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें कार सवार चार युवकों की मौत हो गयी। चारों युवक जमशेदपुर के रहनेवाले थे।

बताया जाता है कि कार जमशेदपुर की ओर से कांदरबेड़ा चौक की ओर जा रही थी। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गये। दुर्घटना के बाद कार के इंजन में आग लग गयी। सूचना पर चांडिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार के अंदर फंसे युवकों के शवों को निकालने की कवायद शुरू की। कार के परखच्चे उड़ जाने के कारण युवकों के शवों को बाहर निकालने के लिए पुलिस को क्रेन का सहारा लेना पड़ा। चारों युवकों के शवों को बाहर निकाल कर पुलिस उन्हें पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर भेज दिया। चांडिल थाना की पुलिस मृतकों की पहचान करने के साथ घटना की जांच-पड़ताल कर रही है।

Share this:

Latest Updates