Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Jharkhand: तत्कालीन अमीन निरीक्षक को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने किया गिरफ्तार 

Jharkhand: तत्कालीन अमीन निरीक्षक को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने किया गिरफ्तार 

Ranchi news, Jharkhand news : राज्य के हजारीबाग स्थित पश्चिमी वन प्रमंडल के तत्कालीन अमीन निरीक्षक सुधीर कुमार सिन्हा को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है। उन पर निगरानी थाने में 42/2010 के तहत मामला दर्ज है। इनके विरुद्ध भू-माफियाओं और स्थानीय लोगों की मिलीभगत से अपने पद से दुरुपयोग कर 540 एकड़ वन भूमि की बंदोबस्त करने का आरोप है। इससे वन विभाग का करोड़ों रुपये के राजस्व का नुकसान हुआ है। अनुसंधान में इनके विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य उपलब्ध होने पर एसीबी ने गिरफ्तारी की है। सुधीर कुमार सिन्हा के खिलाफ आधा दर्जन प्राथमिकी दर्ज होने की बात बतायी गयी है। उन पर निगरानी थाना में 16 सितम्बर 2010 को मामला दर्ज हुआ था। इस पर वन भूमि के नक्शे में छेड़छाड़ और ओवरराइटिंग कर जमीन को स्थानीय लोगों व भ-ूमाफियाओं के नाम बंदोबस्त कराने का आरोप है। यह कार्य आरोपी ने अंचल कर्मचारियों से मिल कर किया था।

Share this:

Latest Updates