Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Jharkhand: एचईसी बचाने के लिए आईएनडीआईए गठबंधन ने केन्द्र सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा,  दिल्ली में जंतर-मंतर पर दिया धरना 

Jharkhand: एचईसी बचाने के लिए आईएनडीआईए गठबंधन ने केन्द्र सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा,  दिल्ली में जंतर-मंतर पर दिया धरना 

एचईसी के अस्तित्व को खत्म करने की भाजपा की मंशा होगी नाकाम : सुबोधकांत सहाय

Jharkhand news, Jharkhand update, Ranchi news, Ranchi update, Ranchi latest news, Jharkhand latest news, New Delhi : एशिया प्रसिद्ध कारखाना एचईसी को बचाने के लिए आईएनडीआईए गठबंधन की ओर से नयी दिल्ली के जंतर मंतर पर विशाल धरना-प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर एचईसी के श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी काफी संख्या में भाग लिया। एचईसी के मजदूरों ने कहा कि सभी जगह गुहार लगाने के बाद जब कोई कार्रवाई नहीं हो रही है, तब विवश होकर केन्द्र सरकार के पास फरियाद लेकर आये हैं।‌ यदि केन्द्र सरकार अविलम्ब मांगों पर विचार नहीं करती है, तो कड़े कदम उठाने पर विवश हो जायेंगे।  

पूंजीपति मित्रों को सरकारी उपक्रम बेचा जा रह

धरना को सम्बोधित करते हुए पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि ने कहा कि नरेन्द्र मोदी की भाजपानीत सरकार जब से बनी है, सभी सरकारी उपक्रमों को बेचने का काम कर रही है। भारतीय रेल, इण्डियन एअर लाइंस,  हवाई अड्डे,  बंदरगाहों जैसे अनेक केंद्र सरकार की उपक्रमों को अपने पूंजीपति मित्रों अम्बानी, अडानी के हाथों  बेच चुकी है। भाजपानीत केन्द्र सरकार बनते ही एशिया की सबसे बड़ी मातृ उद्योग भारी अभियंत्रण निगम को भी बेचने की साजिश की जा रही थी।  झामुमो के आन्दोलन ने भाजपा के मनसूबे पर पानी फेर दिया था। वाजपेयी सरकार से लेकर नरेन्द्र मोदी की सरकार, सभी ने झारखंड को चरागाह के रूप में उपयोग किया है। पुनः एचईसी को बेचने की साजिश रची जा रही है। वक्ताओं ने कहा कि सभी जगहों पर गुहार लगाने के बाद सीधा केन्द्र सरकार के पास आये हैं। यदि केन्द्र सरकार अविलम्ब मांगों पर विचार नहीं करती है, तो कड़े कदम उठाने पर विवश हो जायेंगे। केन्द्र सरकार के मंसूबों को पूरा नहीं होने देंगे। 

धरना में आईएनडीआईए गठबंधन के नेत हुए शामिल

एचईसी को बचाने के लिए इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस द्वारा झामुमो जिलाध्यक्ष मुशताक आलम की अध्यक्षता में दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना दिया गया।  धरना में ‘इंडिया’ गठबंधन के सभी दलों के नेता झामुमो से राज्यसभा सांसद डॉ महुआ माजी, पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, ‘आप’ के दिल्ली सांसद संजय सिंह, जदयू के राज्यसभा सांसद खीरू महतो, सीपीआई के राष्ट्रीय महासचिव अतुल अंजान, सीपीआई के झारखण्ड राज्य सचिव महेन्द्र पाठक, केरल के  पूर्व राज्यसभा सांसद पी संतोष, कांग्रेस के खिजरी (रांची)विधायक राजेश कच्छप, जिला सचिव डॉ. हेमलाल कुमार मेहता हेमू, जिला उपाध्यक्ष अश्विनी शर्मा, कलाम आजाद, जिला संयुक्त सचिव सुजीत उपाध्याय,  संजय राय,  परवेज आलम गुड्डू, नामकुम प्रखण्ड उपाध्यक्ष साहिल यादव, गोपाल पाण्डेय, राहुल वर्मा, जदयू के प्रदेश महासचिव श्रवण कुमार, आरजेडी के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र महतो, कांग्रेस के अनवर अन्सारी,  सुंदरी तिर्की, भंवर सिंह,  प्रकाश, रामचन्द्रन साथ कई मजदूर यूनियन के लोग भी शामिल हुए।

Share this:

Latest Updates