Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

JHARKHAND : रामगढ़ में ट्रेलर ने 3 कार और 2 बाइक को मारी टक्कर, 4 की गई जान, 5 जख्मी, ट्रेलर का ब्रेक फेल होने से…

JHARKHAND : रामगढ़ में ट्रेलर ने 3 कार और 2 बाइक को मारी टक्कर, 4 की गई जान, 5 जख्मी, ट्रेलर का ब्रेक फेल होने से…

Jharkhand में रामगढ़ के पटेल चौक पर 15 फरवरी को भयंकर सड़क हादसा हो गया। तेज गति से आ रहे ट्रेलर का ब्रेक अचानक हो गया। इसके बाद अनियंत्रित ट्रेलर ने 3 कार और 2 बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में 4 की जान चली गई। महिला और बच्ची समेत 5 लोग जख्मी हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई और बचाव कार्य में लग गई। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

3 मृतकों की हो सकी है पहचान

हादसे में एक कार ट्रेलर के नीचे कुचलकर फंस गई। उसे क्रेन की सहायता से निकालना पड़ा। हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। कार चालक समेत एक और व्यक्ति की मौत हुई है। 3 मृतकों की ही पहचान हो सकी है। पुलिस ने बताया कि बाइक पर सवार युवक रांची के ओरमांझी थाना क्षेत्र के टुंडा हुली गांव निवासी बिनोद करमाली (32 वर्ष) और रांची के बरियातू थाना क्षेत्र के जोड़ा तालाब रोड इंद्रप्रस्थ कॉलोनी निवासी मिंटू कुमार (32 वर्ष) थे। एक्सयूवी कार चालक की पहचान रामगढ़ के बरकाकाना ओपी क्षेत्र के नयानगर दुर्गी बस्ती निवासी विजय करमाली 39 वर्ष के रूप में हुई है। एक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।

Share this:

Latest Updates