Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

JHARKHAND : आदित्यपुर में ट्रांसपोर्ट कारोबारी को गोली मारकर उतारा मौत के घाट,अपराधी फरार, CCTV…

JHARKHAND : आदित्यपुर में ट्रांसपोर्ट कारोबारी को गोली मारकर उतारा मौत के घाट,अपराधी फरार, CCTV…

Jharkhand (झारखंड) के सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में 24 March की सुबह एक ट्रांसपोर्ट कारोबारी देबू दास को अपराधियों ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। टाटा-कांड्रा रोड स्थित खोसला धर्म कांटा के पास वारदात को अंजाम दिया गया। आनन-फानन में देबू दास को इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल (TMH) ले जाया गया। डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कारोबारी की मौत की पुष्टि की है। मामले की जानकारी मिलते के बाद आदित्यपुर थाना पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची। मामले की जांच हो रही है।

मृतक का पुराना आपराधिक इतिहास

घटना के बाद इलाके में भय का माहौल है। पुलिस को बताया गया है कि मरने वाले कारोबारी देबू दास का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। वह राजनीति में भी सक्रिय था। ऐसे में पुलिस पूरे मामले को गैंगवार से जोड़कर देख रही है।

अपराधियों को खोजने के लिए आसपास के सीसीटीवी की मदद ले रही पुलिस

घटनास्थल के आसपास के इलाके में लगे CCTV की मदद से अपराधियों के बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश हो रही है। इसके अलावा व्यापारी के परिवार के लोगों से भी पूछताछ कर वारदात के कारणों को समझने का प्रयास किया जा रहा है।

Share this:

Latest Updates