Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Jharkhand: पलामू में महाशिवरात्रि पर बने तोरणद्वार विवाद में भिड़े दो गुट, पथराव और पेट्रोल बम का भी इस्तेमाल, कई पुलिसकर्मी जख्मी

Jharkhand: पलामू में महाशिवरात्रि पर बने तोरणद्वार विवाद में भिड़े दो गुट, पथराव और पेट्रोल बम का भी इस्तेमाल, कई पुलिसकर्मी जख्मी

Palamu latest Hindi news : पांकी के इलाके में महाशिवरात्रि पर बने तोरण द्वार विवाद में दो गुट बुधवार को आपस में भिड़ गए। दोनों गुटों के बीच जमकर पथराव हुआ। पेट्रोलबम भी फेंके गए हैं। बीच-बचाव करने गए पुलिस के जवान भी जख्मी हुए हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद वरीय पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। इसके अलावा पलामू एसपी चंदन कुमार सिन्हा खुद मौके पर पहुंचकर कैंप कर रहे हैं।पांकी इलाके में महाशिवरात्रि के लिए तोरण द्वार को लेकर दो गुटों में विवाद था। बुधवार को इसी विवाद को लेकर दोनों गुट जमा हुए थे। इसी बीच उनमें विवाद बढ़ गया और दोनों ओर से जमकर पत्थरबाजी हुई। पत्थरबाजी में 12 से अधिक लोग जख्मी हो गए। मौके पर बीच-बचाव के लिए पहुंची पुलिस पर भी पत्थरबाजी हुई, जिसमें में कई पुलिसकर्मी जख्मी हुए हैं।

घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती

लेस्लीगंज एसडीपीओ आलोक कुमार टूटी ने बताया कि कई थानों की पुलिस मौके पर परिस्थिति को संभाले हुए हैं। मौके पर पांकी इंस्पेक्टर अरुण कुमार महथा और थाना प्रभारी रंजीत कुमार यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है। पांकी के लिए अगल-बगल के इलाके से भी बड़ी संख्या में पुलिस बल को भेजा गया है। दोनों गुट जमकर हंगामा कर रहे थे।

टकराव के दौरान पेट्रोल बम का भी हुआ इस्तेमाल

स्थानीय लोगों ने बताया कि मौके पर पेट्रोल-बम का भी इस्तेमाल किया गया है। ग्रामीणों के अनुसार पांकी चौक के पास तोरण द्वार बनाने को लेकर यह विवाद मंगलवार को हुआ था। बुधवार को यह विवाद बढ़ गया। जख्मी लोगों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं पुलिसकर्मियों का भी इलाज किया जा रहा है, जिस इलाके में यह घटना हुई है, वह इलाका पलामू प्रमंडलीय मुख्यालय मेदनीनगर से करीब 45 किलोमीटर दूर है। जिला मुख्यालय से भी बड़ी संख्या में प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी रवाना हो गए हैं। पूरे इलाके में पुलिस ने गश्त शुरू कर दिया है। इलाका छावनी में तब्दील हो गया है। पांकी पिपराटांड़ तरहसी मनातू समेत कई थानों की पुलिस को इलाके में तैनात किया गया है।

Share this:

Latest Updates