Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

JHARKHAND : दुमका में क्रशर प्लांट में सो रहे दो मजदूरों पर पलटा हाइवा, दोनों की स्पॉट डेथ, जांच शुरू

JHARKHAND : दुमका में क्रशर प्लांट में सो रहे दो मजदूरों पर पलटा हाइवा, दोनों की स्पॉट डेथ, जांच शुरू

Jharkhand (झारखंड) के दुमका जिले में 10 मार्च को एक क्रशर प्लांट में सो रहे दो मजदूरों पर हाइवा पलट गया। इससे दोनों मजदूरों की मौके पर ही जान चली गई। यह दर्दनाक हादसा शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के सरसडंगाल के झामरूपानी इलाके के क्रशर प्लांट में हुआ। मरने वाले मजदूरों की पहचान 35 वर्षीय मोतकवीर शेख तथा 35 वर्षीय हबीबुल शेख के रूप में की हुई है। दोनों पाकुड़ जिले के बताए जा रहे हैं। क्रशर प्लांट का संचालन हरि शंकर प्रसाद भगत करते हैं।

हाइवा के ड्राइवर ने खोया नियंत्रण

स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों मजदूर बरामदे में सो रहे थे। इसी दौरान डस्ट लेकर गुजर रहे हाइवा चालक ने वाहन पर अपना नियंत्रण खो दिया। वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे दोनों मजदूर इसकी चपेट में आ गए। घटना की सूचना मिलते ही शिकारीपाड़ा की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। दोनों शव को अपने कब्जे में ले कर थाना ले आई। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेज दिया गया। मजदूरों के परिवार के लोगों को घटना की जानकारी दे दी गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वाहन के चालक व काम करने वाले कुछ लोगों से पूछताछ की गई है।

Share this:

Latest Updates