Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Jharkhand : लातेहार में नक्सलियों में मुठभेड़ में दो जवान जख्मी

Jharkhand : लातेहार में नक्सलियों में मुठभेड़ में दो जवान जख्मी

Ranchi news : झारखंड के लातेहार जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत बोकाखाड़ जंगल में सोमवार को पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मियों के पैर में गोली लग गयी। हालांकि, दोनों खतरे से पूरी तरह बाहर हैं।

जख्मी पुलिसकर्मियों में पलामू के रहने वाले एएसआई नागेन्द्र पांडेय और चाईबासा के रहनेवाले आरक्षी राम सिंह सोरेन हैं। दोनों का इलाज लातेहार सदस्य अस्पताल में हुआ। मुठभेड़ के बाद पुलिस पूरे इलाके में सर्च अभियान चला रही है। इस सम्बन्ध में एसपी कुमार गौरव ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जेजेएमपी नक्सली संगठन का एक दस्ता बोकाखाड़ जंगल के आसपास जमा हुआ है। इस सूचना के बाद पुलिस की टीम ने नक्सलियों के खिलाफ सर्च अभियान चलाया।

इधर, जंगल में पुलिस को आया देख कर नक्सली पुलिस पर फायरिंग करने लगे। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की, तो खुद को कमजोर पड़ता देख नक्सली जंगल का लाभ उठा कर भाग गये। उन्होंने बताया कि इस मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी घायल हो गये हैं। हालांकि, दोनों की स्थिति पूरी तरह खतरे से बाहर है। एसपी ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल पर सर्च अभियान चला कर तीन देशी बंदूक समेत अन्य सामान बरामद किये हैं। पूरे इलाके में घेराबंदी कर सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

Share this:

Latest Updates