Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

सैल्यूट तिरंगा की झारखंड इकाई मार्च 2024 तक ग्राम स्तर पर करेगी संगठन का विस्तारीकरण

सैल्यूट तिरंगा की झारखंड इकाई मार्च 2024 तक ग्राम स्तर पर करेगी संगठन का विस्तारीकरण

Ranchi news, Jharkhand news, Jharkhand latest Hindi news , Ranchi Hindi latest news, Dhanbad news : राष्ट्रवादी संगठन सैल्यूट तिरंगा झारखंड इकाई की एक बैठक साकची स्थित एक होटल में झारखंड प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष रविशंकर तिवारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस बैठक में बतौर मुख्य अतिथि सैल्यूट तिरंगा के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार मिश्र और राष्ट्रीय सचिव सह झारखंड प्रदेश के प्रभारी नीरज सिंह शामिल हुए। इस बैठक में संगठन विस्तारीकरण, सदस्यता अभियान, ग्राम प्रमुख नियुक्ति एवं 26 दिसम्बर को नयी दिल्ली में आयोजित “अटल तिरंगा सम्मान समारोह” जैसे प्रमुख विषय पर गहन विचार-विमर्श हुआ। इस बैठक में प्रमोद कुमार मिश्र ने कहा कि सैल्यूट तिरंगा पूर्णतः एक गैर- राजनीतिक राष्ट्रवादी संगठन है, किसी भी संस्था या पार्टी से जुड़े लोग, जिनके अंदर अपने देश के प्रति प्रेम, आस्था एवं समर्पण की भावना हो, राष्ट्रवादी विचारधारा से ओत प्रोत हों, ऐसे लोग इस संगठन से जुड़ कर अपने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का मान-सम्मान बढ़ा सकते हैं। 

झारखंड में वृहत सदस्यता अभियान चलाया चलेगा

झारखंड के प्रभारी नीरज सिंह ने बताया कि बहुत जल्द ही सैल्यूट तिरंगा संगठन का विस्तार झारखंड के हर जिले, पंचायत एवं ग्राम स्तर तक किया जायेगा। इसके लिए प्रत्येक जिले एवं प्रखंडों से कई नाम आ रहे हैं, जिन्हें इस संगठन से समर्पण भाव से जुड़ कर काम करने की इच्छा हो। साथ ही, जल्द ही सम्पूर्ण झारखंड में वृहत सदस्यता अभियान चलाया जायेगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश झा के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में नयी दिल्ली में 26 दिसम्बर को आयोजित “अटल तिरंगा सम्मान समारोह” में झारखंड से लगभग बीस प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित होंगे। इस बैठक में अजीत सिंह, कोमल कौर, सुनील प्रसाद, पिंटू अग्रवाल, संजीत रॉय, अमित पाण्डेय, सूरज प्रकाश, इंद्रजीत सिंह भुल्लर, ऋषि सिन्हा, विजय कुमार, लाल कुमार, मनोज कुमार सिंह सहित संस्था के लोग उपस्थित थे। उक्त आशय की जानकारी राष्ट्रवादी संगठन सैल्यूट तिरंगा झारखंड इकाई की प्रदेश प्रवक्ता बॉबी पांडेय ने दी।

Share this:

Latest Updates