Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

गृह विभाग ने विस चुनाव में 14705 होमगार्ड जवानों की प्रतिनियुक्ति के लिए दी स्वीकृति

गृह विभाग ने विस चुनाव में 14705 होमगार्ड जवानों की प्रतिनियुक्ति के लिए दी स्वीकृति

Ranchi news : झारखंड विधानसभा चुनाव में 14705 होमगार्ड जवानों की प्रतिनियुक्ति होगी। रविवार को मिली जानकारी के अनुसार प्रतिनियुक्ति 16 दिनों के लिए होगी। इसे लेकर गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग के जरिये स्वीकृति प्रदान की गयी है। इससे पहले आईजी अभियान एवी होमकर ने होमगार्ड डीजी अनिल पालटा को 22 अक्टूबर को पत्र लिख कर अनुरोध किया था कि विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न करने के लिए काफी अधिक संख्या में बलों की प्रतिनियुक्ति की आवश्यकता होगी।

झारखंड के सभी जिलों में उपलब्ध कुल 21007 होमगार्ड के जवानों में से 70 प्रतिशत लगभग 14705 होमगार्डों को चुनाव ड्यूटी में प्रतिनियुक्त किया जाना आवश्यक प्रतीत हो रहा है।

किस जिले से कितने होमगार्ड जवानों की होगी तैनाती

रांची में 1355, खूंटी में 436, गुमला में 633, सिमडेगा में 433, लोहरदगा में 477, पलामू में 1093, लातेहार में 505, गढ़वा में 445, हजारीबाग में 488, रामगढ़ में 624, चतरा में 752, कोडरमा में 285

गिरिडीह में 637, धनबाद में 764, बोकारो में 963, देवघर में 449, जामताड़ा में 356, दुमका में 351, साहेबगंज में 537, गोड्डा में 449, पाकुड में 353, जमशेदपुर में 949, चाईबासा में 774, सरायकेला में 599 जवान की तैनाती की जायेगी।

Share this:

Latest Updates