Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Jharkhand weather update : भीषण गर्मी और लू के बीच आज शाम या रात तक इन जिलों में होगी बारिश

Jharkhand weather update : भीषण गर्मी और लू के बीच आज शाम या रात तक इन जिलों में होगी बारिश

Weather News and Analysis, weather report, Jharkhand weather update, weather report, Jharkhand news : झारखंड में चल रहे हीटवेब और भीषण गर्मी के बीच कुछ जिलों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। मौसम केंद्र रांची के पूर्वानुमान के अनुसार झारखंड के धनबाद, पाकुड़,  पूर्वी सिंहभूम, जामताड़ा, सरायकेला खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम, दुमका में शुक्रवार की शाम या रात तक हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी। इससे इन जिलों में कुछ समय के लिए गर्मी से लोगों को राहत मिल सकती है। बारिश और तेज हवा के कारण उपर्युक्त जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। मौसम केंद्र ने  बारिश के दौरान मेघ गर्जन के साथ-साथ वज्रपात की भी आशंका जताई है। बारिश के दौरान हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है। 

 गोड्डा रहा सबसे गर्म, चाईबासा सबसे ठंडा

मौसम केंद्र रांची की सूचना के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान झारखंड में गोड्डा सबसे गर्म जिला रहा। यहां 45.2 डिग्री सेल्सियस उच्चतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। वहीं चाईबासा में सबसे कम न्यूनतम तापमान रहा। चाईबासा का न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। राज्य में बारिश की स्थिति अभी भी बहुत खराब है। लेकिन पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सबसे ज्यादा बारिश घाटशिला में हुई। यहां 6.0 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई।

20 जून के पहले नहीं मिलेगी गर्मी से राहत

राज्य के अमूमन सभी जिलों में कई दिनों से तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार चल रहा है। पारा 40 के आंकड़े को पार कर चुका है। राजधानी रांची सहित कई जगहों पर धूप की तपिश के साथ भीषण लू चल रही है। शाम के वक्त भी राजधानी का मौसम ऐसा है कि बिल्कुल हवा नहीं चलती। मौसम विभाग ने गर्मी का अलर्ट जारी किया है और इसके साथ ही बताया है कि 20 जून के पहले गर्मी में कमी आने का कोई चांस नहीं दिख रहा है।

temperature 1

Share this:

Latest Updates