Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Jharkhand weather update : झारखंड के इन जिलों में मेघ गर्जन के साथ होगी बारिश

Jharkhand weather update : झारखंड के इन जिलों में मेघ गर्जन के साथ होगी बारिश

Weather News and Analysis, Jharkhand news, Jharkhand weather report : भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मौसम केंद्र रांची के अनुसार बुधवार की शाम झारखंड के गढ़वा, गुमला, लातेहार, लोहरदगा और पलामू के कुछ हिस्सों में हल्के एवं मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन तथा वज्रपात के साथ बारिश होने की पूरी संभावना है। साथ ही साथ उपर्युक्त जिलों के कुछ स्थानों पर तेज हवा चलने की भी उम्मीद है। इस दौरान हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है। 

सबसे ज्यादा गर्म रहा डाल्टनगंज

पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड में कहीं-कहीं मैं एक दर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई। वहीं दूसरी ओर राज्य के उत्तर पश्चिम व दक्षिणी भागों में कहीं-कहीं उष्ण लहर से गंभीर उष्ण लहर की स्थिति रही। पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में सबसे अधिक बारिश पूर्वी सिंहभूम के बहरागोड़ा में हुई। यहां एक 30.6 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं डाल्टनगंज झारखंड में सबसे गर्म जिला रहा। यहां का अधिकतम उच्चतम तापमान 44.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। दूसरी ओर सबसे कम न्यूनतम तापमान रांची का 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

temperature

Share this:

Latest Updates