Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Jharkhand weather update : आज शाम या देर रात तक झारखंड के इन 17 जिलों में होगी हल्की से मध्यम बारिश, गर्मी से मिलेगी निजात

Jharkhand weather update : आज शाम या देर रात तक झारखंड के इन 17 जिलों में होगी हल्की से मध्यम बारिश, गर्मी से मिलेगी निजात

Weather update, weather news, Jharkhand news, weather analysis, weather report : झारखंड के लोगों को अब गर्मी से निजात मिलने वाली है, क्योंकि अब मानसून बहुत जल्द पूरे झारखंड में पैर पसारने वाला है। मंगलवार की शाम या देर रात तक झारखंड के 17 जिलों रांची, रामगढ़, सिमडेगा, देवघर, धनबाद, बोकारो, चतरा, सरायकेला खरसावां, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, गुमला गिरिडीह, कोडरमा, हजारीबाग, लातेहार, लोहरदगा और दुमका मैं हल्की से मध्यम बारिश होगी। इस दौरान हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे होगी। इस दौरान मैं गर्जन होगा और कई स्थानों पर वज्रपात भी गिरने की आशंका है। मौसम केंद्र रांची से मिली जानकारी के अनुसार इस दौरान कई स्थानों पर वज्रपात की भी आशंका है। विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वे बारिश के दौरान पेड़ के नीचे या बिजली के खंभों के पास ना रहें। पिछले 24 घंटे की बात करें तो दुमका के मसानजोर में सबसे ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई। यहां से 73.0 एमएम बारिश हुई है। बारिश के कारण आसपास के क्षेत्रों में भी लोगों को गर्मी और लू से राहत मिली है।

डाल्टेनगंज रहा सबसे ज्यादा गर्म, चाईबासा सबसे ठंडा

पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड में डालटेनगंज सबसे ज्यादा गर्म रहा। यहां का अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं चाईबासा में सबसे कम न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पिछले 24 घंटों के दौरान बारिश की बात करें तो राज्य में सबसे अधिक बारिश दुमका के मसानजोर में हुई। यहां 73 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। 

IMG 20230620 WA0029
IMG 20230620 WA0032

Share this:

Latest Updates