Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Jharkhand weather update : आज शाम या देर रात तक झारखंड के इन जिलों में होगी हल्की से मध्यम बारिश, गोड्डा सबसे गर्म और बोकारो रहा सबसे ठंडा

Jharkhand weather update : आज शाम या देर रात तक झारखंड के इन जिलों में होगी हल्की से मध्यम बारिश, गोड्डा सबसे गर्म और बोकारो रहा सबसे ठंडा

Weather update, weather news, Jharkhand news, weather analysis, weather report : झारखंड के लोगों को अब गर्मी से निजात मिलने वाली है, क्योंकि अब मानसून बहुत जल्द पूरे झारखंड में पैर पसारने वाला है। बुधवार की शाम या देर रात तक झारखंड के कई जिलों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी। मौसम केंद्र रांची ने जिन जिलों में बारिश की संभावना जताई है उनमें रांची, खूंटी, दुमका, पूर्वी सिंहभूम,पाकुड़, गोड्डा, देवघर, गिरिडीह, सिमडेगा, चतरा, पलामू, हजारीबाग, धनबाद, लातेहार, कोडरमा, साहिबगंज आदि शामिल है। इस दौरान हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे होगी। इस दौरान मैं गर्जन होगा और कई स्थानों पर वज्रपात की आशंका है। मौसम केंद्र रांची से मिली जानकारी के अनुसार इस दौरान कई स्थानों पर वज्रपात की भी आशंका है। विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वे बारिश के दौरान पेड़ के नीचे या बिजली के खंभों के पास ना रहें। पिछले 24 घंटे की बात करें तो रांची के खेलारी में सबसे ज्यादा बारिश हुई। यहां 5.5 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई।

गोड्डा रहा सबसे ज्यादा गर्म, बोकारो सबसे ठंडा

पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड में गोड्डा सबसे ज्यादा गर्म रहा। यहां का अधिकतम तापमान 46.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं बोकारो में सबसे कम न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पिछले 24 घंटों के दौरान बारिश की बात करें तो राज्य में सबसे अधिक बारिश रांची जिले के खेलारी में हुई। यहां 5.5 में बारिश रिकार्ड की गई।

IMG 20230621 WA0042

Share this:

Latest Updates