Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Jharkhand Weather Update : झारखंड में आग उगल रहा सूरज, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, राहत नहीं

Jharkhand Weather Update : झारखंड में आग उगल रहा सूरज, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, राहत नहीं

Jharkhand Update News, Ranchi, State Weather Mood & Update, Fire Like Weather Situation, No Relief : आग जैसी बन गई है झारखंड की तीखी तपिश। सूरज आग उगल रहा है। बिजली-पानी का संकट चरम पर। राज्य में हर जिले में बिजली-पानी का घोर संकट।  राजधानी रांची के सभी इलाके बुरी तरह प्रभावित। राज्य के अनेक जिलों में कई दिनों से तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार चल रहा है। पारा 40 के आंकड़े को पार कर चुका है। राजधानी रांची सहित कई जगहों पर धूप की तपिश के साथ भीषण लू चल रही है। शाम के वक्त भी राजधानी का मौसम ऐसा है कि बिल्कुल हवा नहीं चलती। मौसम विभाग ने गर्मी का अलर्ट जारी किया है और इसके साथ ही बताया है कि 20 जून के पहले गर्मी में कमी आने का कोई चांस नहीं दिख रहा है।

सामान्य से 8 डिग्री ज्यादा टेंपरेचर

रांची के मौसम विभाग ने यह भी जानकारी दी है कि राज्य में इस वक्त तापमान सामान्य से आठ डिग्री तक अधिक है। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से चार-पांच डिग्री अधिक है। यही वजह है कि मौसम में बदलाव साफ नजर आ रहा है। सबसे अधिक तापमान शनिवार को गोड्डा में दर्ज किया गया है। यहां अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री रहा। पाकुड़ राज्य में दूसरे नंबर पर रहा जहां तापमान 44.5 दर्ज किया गया। देवघर में 43.5, मेदिनीनगर और जमशेदपुर में 43.8 डिग्री रहा। धनबाद में भी 43 डिग्री से ज्यादा और रांची में 42 डिग्री के करीब।

45 डिग्री को कई बार गोड्डा में पार कर चुका है तापमान

गोड्डा में कई बार तापमान 45 के आंकड़े को पार कर चुका है। मौसम विभाग ने बढ़ते तापमान को देखते हुए अलर्ट जारी किया है, खासकर दो जिले जिनमें पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम हैं। इन जगहों पर 17 जून को लू को लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के वैज्ञानिक ने अभिषेक आनंद ने कहा, अगर अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री या उससे अधिक रहता है तब रेड अलर्ट जारी किया जाता है।

Share this:

Latest Updates