Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

झारखंड का एकदिवसीय चौथा राज्यस्तरीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता सम्पन्न, रामगढ़ पहले स्थान पर 

झारखंड का एकदिवसीय चौथा राज्यस्तरीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता सम्पन्न, रामगढ़ पहले स्थान पर 

Dhanbad news, Ranchi news: झारखंड एमेच्योर स्पोर्ट्स किक बॉक्सिंग एसोशिएशन द्वारा एक दिवसीय चौथा राज्यस्तरीय कीक बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन खेलगांव स्थित बॉक्सिंग हॉल रांची में हुआ। इसके मुख्य अतिथि के रूप में यस्शवनी सहाय उपस्थित हुईं। वहीं उद्धघाटनकर्ता सुबोधकांत सहाय पूर्व केन्द्रीय मंत्री भारत सरकार एवं विषिट अतिथि रामजी यादव चेयरमैन वाई बी एन यूनिवर्सिटी एवं बीसी ठाकुर अध्यक्ष झारखंड एमेच्योर स्पोर्ट्स किकबॉक्सिंग एसोशिएशन एवं कार्यकारी अध्यक्ष विनय सिन्हा दीपू ने दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस प्रतियोगिता में रामगढ़ 20 स्वर्ण 15 रजत 9 कांस्य के साथ प्रथम स्थान पर रहा। व्रांची 11 स्वर्ण 9 रजत 7 कांस्य के साथ दुसरा स्थान प्राप्त किया। 8 स्वर्ण, 5 रजत और 8 कांस्य के साथ पूर्वी सिंहभूम तीसरे स्थान पर रहा।  

इस अवसर पर मुख्य अतिथि यस्शवनी सहाय ने कहा कि खेल के माध्यम से शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है। इस कीक बॉक्सिंग के प्रतियोगिता से पता चलता है कि खिलाड़ियों की शरीर क्षमता बढ़ाना और आत्मारक्षा कितना सिखाया जाता है। और लड़कियों को इस कला को अवस्य सीखना चाहिए जिससे व अपना आत्म रक्षा स्वयं करने में सक्षम हो। मौके पर सुबोधकांत सहाय ने सभी खिलाड़ियों एवं आयोजकों को बधाई दी।

बीसी ठाकुर ने कहा हमलोगों ने सफलता पूर्वक चौथा राज्यस्तरीय प्रतियोगिता किया। इसके लिए सभी पदाधिकारियों को बधाई। इस प्रतियोगिता को राष्ट्रीय प्रतियोगिता को देखते हुए रखा गया है। चयनित खिलाड़ियों को राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेलने का अवसर प्रदान किया जाएगा। प्रतियोगिता में रांची, रामगढ़, हजारीबाग, धनबाद, गढ़वा, गुमला, सिमडेगा, पूर्वी सिंभूम, लोहरदगा, लातेहार,चतरा, देवघर, गिरीडीह, गोड्डा सहित अन्य जिला शामिल हुए। प्रतियोगिता कि सफलता में मुख्य रूप से सचिव ओवैश अराफात, कोषाध्यक्ष प्रवीण सिंह,गुलाम जावेद, नौसाद खान,कमल किशोर कच्छप, गुलाम गौस कुरैशी,करण कुमार, सहित अन्य लोग उपस्थित थे। इस प्रतियोगिता में रामगढ़ 20 स्वर्ण 15 रजत 9 कांस्य के साथ प्रथम स्थान पर रहा। व्रांची 11 स्वर्ण 9 रजत 7 कांस्य के साथ दुसरा स्थान प्राप्त किया। 8 स्वर्ण, 5 रजत और 8 कांस्य के साथ पूर्वी सिंहभूम तीसरे स्थान पर रहा।  

Share this:

Latest Updates