Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

अयोध्या में रामलला के दरबार में झूलनोत्सव की बहार

अयोध्या में रामलला के दरबार में झूलनोत्सव की बहार

Ayodhya news : रामजन्मभूमि मंदिर में रामलला के दरबार सहित पूरी रामनगरी में सावन झूलनोत्सव की बहार है। यदाकदा रिमझिम फुहारों के बीच झूला-झूलते चारों भाइयों के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगी हुई है। राम नगरी के प्रमुख मंदिरों में इस समय राम, जानकी, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न झूले पर विराजमान हैं। शाम होते ही झुंड के झुंड महिलाएं कजरी गीतों पर थिरक रही हैं। कई स्थानों पर श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का प्रबंध किया गया है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र संवाद केंद्र के मुताबक श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से रामलला मंदिर परिसर के यात्री सुविधा केन्द्र में पूरे दिन भंडारा चलाया जा रहा है। यात्री सुविधा केन्द्र पर दोपहर तक पूड़ी-सब्जी, मिष्ठान्न तथा दोपहर बाद तहरी परोसी जा रही है। प्रसाद वितरण के लिए अलग-अलग टोली लगायी गयी है। इसमें विश्व हिन्दू परिषद के पदाधिकारी राजेन्द्र सिंह पंकज, तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र आदि व्यवस्था देख रहे हैं। व्यवस्था में लगे पदाधिकारियों के अनुसार अब तक एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।

Share this:

Latest Updates