Ranchi News: पुलिस अधीक्षक हारिस बिन जमां गुमला के निर्देश पर डुमरी थाना अन्तर्गत ग्राम-तांती के जंगलो में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन जेजेएमपी का एरिया कमाण्डर क्रियावादी प्रवीण एक्का अपने दस्ता के साथ भ्रमणशील था। कोई बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने के फिराक में है, ऐसी सूचना गुमला के एसपी को मिली। उक्त सूचना का सत्यापन एवं अग्रतर कार्रवाई हेतु उनके निर्देश पर अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, चैनपुर के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। इस सूचना का सन्हा दर्ज करते हुए छापामारी दल ग्राम-तांती के जंगल में पहुंची। जैसे ही पुलिस ग्राम तांती पहुंची, तो पाया कि कुछ व्यक्ति गांव के सामनेवाले जंगल में हैं। छापामारी दल को अपनी ओर आते देख कुछ संदिग्ध व्यक्ति जंगल की ओर भागने लगे। छापामारी दल ने घेराबंदी करते हुए खदेड़ कर दो व्यक्तियों को पकड़ लिया। पकड़ाये व्यक्तियों को कड़ाई से नाम पता पूछने पर अपना नाम जेजेएमपी का सक्रिय सदस्य 1. प्रवीण एक्का उर्फ अड़िया, उम्र करीब 28 वर्श, (एरिया कमाण्डर), सिरसी, थाना-डुमरी, जिला-गुमला एवं छोटू नायक, उम्र करीब-27 वर्श, पे-ननका नायक, सा -पुटरूंगी, थाना -डुमरी, जिला-गुमला बताया। तलाशी के दौरान क्रमश: प्रवीण एक्का उर्फ अड़िया के पास से एक पिस्टल, एक मैगजीन, 03 जिन्दा गोली एवं एक मोबाइल तथा छोटू नायक के पास से एक सिक्सर, 02 जिन्दा गोली एवं एक मोबाइल पाया गया। पाये गये अग्नेयास्त्र के बारे में कागजात की मांग करने पर इनदोनों के ने कागजात नहीं दिखाये। चूंकि, बिना अनुज्ञप्ति के अग्नेयास्त्र एवं गोली रखना एवं प्रयोग करना एक संज्ञेय अपराध है।, अत: उक्त अपराध के विरूद्ध दोनों अभियुक्त को विधिवत गिरफ्तार करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
जेजेएमपी के एरिया कमांडर प्रवीण एक्का उर्फ अडिया व छोटू नायक हथियार के साथ गिरफ्तार

Share this:


