Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

जेजेएमपी का सक्रिय सदस्य दीपक उरांव उर्फ कार्तिक उरांव गिरफ्तार

जेजेएमपी का सक्रिय सदस्य दीपक उरांव उर्फ कार्तिक उरांव गिरफ्तार

Latehar news : लातेहार पुलिस को उग्रवादियों के खिलाफ एक बार फिर सफलता हाथ लगी है। एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर जेजेएमपी के एक उग्रवादी को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार जिले के पुलिस कप्तान कुमार गौरव को सूचना मिली कि प्रतिबंधित जेजेएमपी उग्रवादी संगठन के दीपक उरांव उर्फ कार्तिक उरांव को जोगना टांड़ के आस पास देखा गया है। इसके बाद छापामारी टीम का गठन किया गया। टीम ने जोगनाटांड़ में छापामारी के क्रम निलांबर पितांबर स्टैचु के पास से धावा बोला। पुलिस टीम को आता देखकर भाग रहे एक व्यक्ति को संदेह के आधार पर दौड़ा कर पकड़ा गया। पकड़ाये व्यक्ति से नाम-पता पूछने पर उसने अपना नाम दीपक उरांव उर्फ कार्तिक उरांव, उम्र 35 वर्ष, पिता-नरेश उरांव, ग्राम-मनधनिया, थाना-मनिका, जिला-लातेहार बताया। वह लातेहार थाना के कई काण्डों में वांछित है। उसके विरुद्ध न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट भी निर्गत है।

छापामारी दल में मनिका थाना प्रभारी शशि कुमार, राहुल सिन्हा, रामाकान्त गुप्ता, मनोज कुमार, सुरेन्द्र कुमार महतो, और थाना सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

Share this:

Latest Updates